फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Devotees kept dancing to Devi songs all night long

Deoria News: देवी गीतों पर रातभर झूमते रहे श्रद्धालु

Wed, 01 Oct 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Devotees kept dancing to Devi songs all night long
पकड़ी में गीत प्रस्तुत करते कलाकार। सवांद 
रुद्रपुर। नगर के गोला और पकड़ी वार्ड में आयोजित भगवती जागरण में रातभर श्रोता झूमते रहे। कलाकारों ने देवी गीतों के साथ मनोहारी झांकी प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

गोला वार्ड में भगवती जागरण की शुरुआत विधायक जयप्रकाश निषाद और एमएलसी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने मां दुर्गा की आरती कर किया। वहीं पकड़ी वार्ड में मनमथमणि त्रिपाठी ने पूजन अर्चन कर गायक कलाकारों को सम्मानित कर जागरण की शुरुआत की।
विज्ञापन

गोला वार्ड में गायक कलाकार अनीस सोनी ने गीतों के माध्यम से लोगों को शक्ति पीठों का दर्शन कराया। पंडाल में हनुमान जी और शिव परिवार की झांकी के बीच गीतों पर उत्साह से लोग नृत्य करने लगे। पकड़ी मोहल्ले में स्कूल में चल रहे जागरण में गायक राजन पांडेय ने अपने आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed