फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   detained two youths waving pistol

असलहा लहरा रहे दो युवकों को हिरासत में लिया

Sun, 22 Nov 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
detained two youths waving pistol
असलहा लहरा रहे दो युवकों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

भटनी (देवरिया)। क्षेत्र के एकलाआम चौराहे पर ट्रेलर बनाने के लिए दो युवक असलहा लहरा रहे थे। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चर्चा है कि पकड़े गए युवक असलहे का धंधा करते हैं। दोनों का तार बिहार प्रांत के एक रैकेट से जुड़ा है।
भटनी के एकलाआम चौराहे पर दो स्थानीय युवक दोस्तों में ट्रेलर बनाने के लिए शनिवार देर शाम असलहा लहरा रहे थे। किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसओ ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों के पास से देसी तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। रविवार को थाने पहुंचे सीओ भाटपाररानी पंचमलाल के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों युवकों से घंटों पूछताछ की। पुलिस का अनुमान है कि दोनों युवक एक रैकेट के जरिये असलहों की तस्करी करते हैं। वही एकला आम चौराहे पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि दोनों युवक असलहा बेचने-खरीदने का काम करते हैं। छठ पर्व पर भी एक घाट पर आरोपित युवकों ने असलहा लहराया था। जहां उनकी कारतूस गिर गई थी। बाद में युवक उसे खोजने आए थे। लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इन दोनों से आधा दर्जन गांवों में दहशत है।
विज्ञापन

एसओ मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि एकलाआम चौराहे से दो युवक असलहा व कारतूस के साथ पकड़े गए हैं। असलहा व कारतूस कहां से मिले हैं, इसकी जांच की जा रही है। दोनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed