{"_id":"65f87fbe94efe82ed50144e5","slug":"despute-in-anjuman-islamia-press-conference-deoria-news-c-208-1-deo1004-121717-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रेसवार्ता में अंजुमन इस्लामिया के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों में कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रेसवार्ता में अंजुमन इस्लामिया के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों में कहासुनी
Mon, 18 Mar 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एक पक्ष की तरफ से लगाए जा रहे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए दूसरे पक्ष ने जताया विरोध
- दूसरे पक्ष की मांग, आरोप लगाने का साक्ष्य व बॉयलॉज उपलब्ध कराए पहला पक्ष
- प्रेसवार्ता की समाप्ति के बाद कोतवाली पुलिस को एक पक्ष ने दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अंजुमन इस्लामिया के चुनाव को लेकर पूर्व और वर्तमान पदाधिकारी आमने-सामने आ गए हैं। प्रबंध समिति के कार्यकाल समाप्ति को लेकर सदर पद के एक प्रत्याशी ने सोमवार को राघव नगर स्थित रेस्तरां में प्रेसवार्ता का आयोजन किया था। इसमें वह पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रख रहे थे। इसी बीच वर्तमान पदाधिकारी भी अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गए और पूर्व पदाधिकारियों के साथ उनकी जमकर कहासुनी हो गई। मामला गर्मागर्म बहस में बदल गया। इस संबंध में एक पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में शहर के बांस देवरिया निवासी हुसैन अहमद खां पुत्र स्व. मुहीबुल्लाह खां ने बताया कि संस्था अंजुमन इस्लामिया देवरिया के हो रहे चुनाव में वह सदर/अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं। मंगलवार की दोपहर में अंजुमन इस्लामिया के चुनाव के संबंध में राघव नगर स्थित एक रेस्तरां में पत्रकार वार्ता आयोजित की थी। मेरे साथ मेरे बगल में नायब सदर प्रत्याशी नौशाद अहमद व खजांची प्रत्याशी नसीम अहमद सिद्दीकी बैठे थे।
इसी बीच अंजुमन इस्लामिया प्रबंध समिति के सदस्य व सदर भी अपने कुछ लोगों के साथ वहां पहुंच गए। इसके बाद प्रेसवार्ता में वह लगातार व्यवधान डालने लगे। इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह रेस्तरां के सीसीटीवी कैमरे में रिकाॅर्ड हो गया है। जाते-जाते वर्तमान प्रबंध समिति से जुड़े लोग परिणाम भुगतने की धमकी भी दे गए।
विज्ञापन
अंजुमन इस्लामिया से जुड़े एक पक्ष ने दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इसकी जांच कराई जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-संजय कुमार रेड्डी, सीओ सिटी
हर आरोप का साक्ष्य उपलब्ध कराएं
देवरिया। अंजुमन इस्लामिया की वर्तमान प्रबंध समिति के अध्यक्ष जलालुद्दीन खां व सदस्य राशिद खां ने बताया कि एक पक्ष जो भी आरोप लगा रहा है वह निराधार है। उन्हें इसका साक्ष्य भी उपलब्ध कराना चाहिए। बॉयलाज में प्रबंध समिति के पास दो साल तक कार्यकाल बढ़ाने का अधिकार है। अभी साल का ही कार्यकाल बढ़ाया गया है। पूर्व के अध्यक्ष ने भी अपने समय में दो साल का कार्यकाल बढ़ाया था। कार्यकाल बढ़ाने को लेकर जो भी आरोप लग रहे हैं। वह बेबुनियाद हैं। वर्तमान कमेटी को बदनाम करने की नीयत से मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं।