फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Despite the ban, stubble burning continues, making breathing difficult.

Deoria News: प्रतिबंध के बाद भी खेतों में जलाई जा रही पराली, सांस लेना मुश्किल

Mon, 10 Nov 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 10 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban, stubble burning continues, making breathing difficult.
बरहज क्षेत्र में जलाई जा रही पराली  संवाद
बरहज। राष्ट्रीय हरित अधिकरण और राज्य सरकार की ओर से पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद बेखौफ लोग पराली जलाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। शाम के समय धुआं उठने के कारण सड़क पर धुंध छा जा रही है, जिससे सड़क पर सांस लेना मुश्किल हो जा रहा है। वहीं लोगों के आंखों में जलन हो रही है। इससे जिम्मेदार भी बेपरवाह हैं।
विज्ञापन

धान की फसल कटने के साथ रबी की बुआई शुरू हो गई है। अधिकांश जगहों पर लोग आखिरी समय में हुए बारिश के पानी का फायदा उठाते देखे जा रहे हैं, जिसको लेकर लोग खेतों में फसल के कटे अवशेषों को जलाने से परहेज नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर-क्षेत्र सहित भलुअनी, मगहरा, करुअना, सोनाड़ी, गड़ेर, वीरपुर मिश्र, पैना, कपरवार, बरांव, देवपार आदि क्षेत्रों में अधिकांश जगहों पर लोग पराली जला रहे हैं। खेतों में पराली जलने से धुआं उठ रहा है, जिससे रास्ता चलने वालों के आंखों में जलन होने लग रही है। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि लेखपालों को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पराली से उठी चिंगारी से तीन किसानों की जली धन की फसल
कपरवार। स्थानीय गांव के पश्चिमपुरा मोहल्ले में रविवार को पराली से उठी चिंगारी से धान की फसल में आग लग गई। जिसमें तीन किसानों की फसल जल गई है। कुछ एक को छोड़ अधिकांश किसानों के धान के खेतों की कटाई हो चुकी है। लोगाें के अनुसार कुछ किसान अपने खेत की पराली जला रहे थे। इसी बीच उठी चिंगारी से गांव की कमला देवी, महातम प्रसाद, जोगी गुप्त की कुछ फसल जल गई है। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed