फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deputy CM Brijesh Pathak left after hearing problem in medical college Deoria

Deputy CM in Deoria: 43 मिनट मेडिकल कॉलेज में समस्या सुन निकल गए डिप्टी सीएम, बोले- दिखेगा परिवर्तन

Thu, 29 Sep 2022 05:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Sep 2022 05:05 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री का काफिला निर्धारित समय 1.30 से करीब तैतालीस मिनट विलंब से 2.13 बजे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन पहुंचा। गाड़ी से उतरकर प्राचार्य कार्यालय में पहुंचे, जहां फाइलों को देखा और कॉलेज व अस्पताल के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
Deputy CM Brijesh Pathak left after hearing problem in medical college Deoria
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक। - फोटो : Twitter @brajeshpathakup

विस्तार

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बृहस्पतिवार को तैतालीस मिनट मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आफिस में रहे और प्राचार्य, सीएमएस व अन्य की समस्या सुने और एमबीबीएस के छात्रों से मिलने के बाद रवाना हो गए। उन्होंने कर्मचारियों सहित अस्पताल की अन्य समस्याओं को लेकर मंत्रालय के अधिकारियों से बात की और निस्तारण कराने का निर्देश। कहा कि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा। हमारे एजेंडे में देवरिया नंबर एक पर है।  

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री का काफिला निर्धारित समय 1.30 से करीब तैतालीस मिनट विलंब से 2.13 बजे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन पहुंचा। गाड़ी से उतरकर प्राचार्य कार्यालय में पहुंचे, जहां फाइलों को देखा और कॉलेज व अस्पताल के बारे में जानकारी ली। प्राचार्य ने चिकित्सकों तथा कर्मचारियों को तीन माह से वेतन न मिलने की बात कही। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बजट की कमी नहीं, इस तरह की समस्या क्यों आ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल लखनऊ वार्ता की। बताया गया कि कुछ तकनीकी समस्या रहै। पुर्नविनियोग हो रहा है। प्रस्ताव भेजा जा रहा है। जल्द समस्या का समाधान हो जाए। उन्होंने दो से तीन दिन के अंदर निस्तारण हो जाएगा। प्राचार्य के कहने पर सीएमएस डॉ. एएम वर्मा ने जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित होने के बाद आ रही कुछ समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण निधि में तकरीबन चालीस लाख रुपये है, लेकिन तकनीकी दिक्कत से खर्च करने में दिक्कत हो रही है। साथ ही कर्मियों के जीपीएफ, मेडिकल क्लेम में भी परेशानी हो रही है। इसे लेकर मार्ग दर्शन भी मांगा गया था। उपमुख्यमंत्री ने पुन: लखनऊ बात की और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: हवाला कारोबार से जुड़े NRI के तार, पुलिस ने जांच के लिए ED और आयकर विभाग को लिखा पत्र
 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में आए व डिस्चार्ज मरीजों के मोबाइल नंबर के साथ सूचना मंगाई जाती है। इसमें प्रतिदिन पांच से छह अस्पताल के दस मरीजों से बात कर व्यवस्था की जानकारी ली जाती है। अभी कमियां हैं। सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। जल्द  परिवर्तन देखने को मिलने लगेगा। कहा कि अस्पतालों में कुत्ता, सांप के इंजेक्शन की कमी नहीं है। अस्पताल  दवा की शत प्रतिशत उपलब्धता होगी। सारी दवा मिलेंगी। इंसुलिन तथा टिटनेस का इंजेक्शन भी मिलेगा।

बिंदुवार समीक्षा कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी की शिकायत पर कहा कि शिकायती पत्र मिलने पर उसकी जांच कराई जाएगी और दोषी मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी। कहा कि चिकित्सक समय से बैठे और मरीजों को दवा मिले। यहां कुछ लोगों ने पत्रक भी सौंपा।

एमबीबीएस छात्रों से मिले उप मुख्यमंत्री
प्राचार्य आफिस से निकलने के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक लेक्चर हाल में पहुंचे, जहां एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के बीच जाकर उनसे मिले। उन्होंने कॉलेज की व्यवस्था, पढ़ाई, भोजन आदि के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उनके साथ छात्रों ने भारत माता की जय का  उद्घोष किया, जिससे पूरा हाल गूंज उठा।

उन्होंने कहा कि सरकार मेडिकल छात्रों को अच्छी सुविधा, उच्चकोटि की पढ़ाई के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि चिकित्सक धरा पर भगवान का दूसरा रूप होता है। उस पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। आप मनोयोग के साथ पढ़ाई पर ध्यान दें और देवरिया, प्रदेश के साथ देश का नाम रोशन करें।

चंदन के पौधे का किया रोपण
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मेडिकल कॉलेज परिसर में चंदन के पौधे का रोपण किया। इसके बाद रवाना हो गए।     

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed