फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deputy Chief Minister inaugurates 207 projects

उपमुख्यमंत्री ने किया 306.96 लाख की लागत की 207 परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास व लोकार्पण

Mon, 18 Oct 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister inaugurates 207 projects
उपमुख्यमंत्री ने किया 306.96 लाख की लागत की 207 परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास व लोकार्पण
विज्ञापन

बघौचघाट। रविवार को पथरदेवा के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज में आयोजित कृषि समृद्धि मेले एवं प्रदर्शनी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बटन दबाकर करीब 306 करोड़ 96 लाख की लागत की 207 विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें पथरदेवा विधनसभा क्षेत्र की बंजरिया-देवरिया धूस मार्ग, तरकुलवा-बंजरिया मार्ग, पथरदेवा बाईपास मार्ग, पथरदेवा का निरीक्षण गृह सहित पुरवा-हाटा मार्ग, हेतिमपुर-महुआडीह मार्ग, देवरिया-बेलडार मार्ग, देवरिया-पकड़ी मार्ग सहित विभिन्न परियोजनाएं शामिल हैं।
कृषि समृद्धि मेले में 72 विभागों ने लगाए स्टाल
बघौचघाट/पथरदेवा। आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के मैदान में जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर लगे तीन दिवसीय कृषि समृद्धि मेले एवं प्रदर्शनी में 72 विभागों ने अपने स्टाल लगाए हैं। संबंधित विभागों ने योजनाओं की जानकारी दी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बारी-बारी से निरीक्षण किया। बाल विकास पुष्टाहार के एक स्टाल पर डिप्टी ने एक शिशु को अन्नप्राशन कराया तथा पथरदेवा विकास खंड के कंठी पट्टी गांव के एक कुपोषित बालक को मां को गाय भेंट की। मेले में जिन विभागों ने स्टाल लगाया था, उनमें स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रमीण आजीविका मिशन, फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता, आयुष्मान भारत, खाद्य एवं रसद विभाग, किसान जागरूकता अभियान, एनएसएल उत्पाद रबी बीज, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, पर्यावरण वन एवं जलवायु विभाग, मत्स्य पालन विभाग, उद्यान एवं एग्रीकल्चर विभाग, गन्ना विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीएम आवास योजना, सीएम आवास योजना, पशुपालन विभाग, कृषि यंत्रीकरण विभाग आदि शामिल रहे। कृषि विश्व विद्यालय कुमारगंज एवं फैजाबाद के वैज्ञानिकों ने किसानों को विभिन्न जानकारियां दीं। इस दौरान किसानों को सरसों बीज का मिनी किट भी वितरित किया। मेले में दर्जनों किसानों को अनुदान पर ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं में जोश भर गए डिप्टी सीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। आचार्य नरेन्द्र देव इंटर कॉलेज में जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र किशोर शाही की 39वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कृषि समृद्धि मेले के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने संबोधन के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की दुखती रग पर हाथ फेरते हुए जब कहा कि यहां जिले के डीएम, एसपी, पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं। कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी गलतफहमी में न रहे। भाजपा के शक्ति केंद्र का अध्यक्ष, संयोजक, प्रभारी, प्रकोष्ठ एवं मोर्चे तथा जिले के पदाधिकारी या कोई कार्यकर्ता यदि आपसे कुछ कहता है तो यह समझिए कि वह कोई कार्यकर्ता नहीं बल्कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोल रहे हैं। डिप्टी सीएम के इतना कहते ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट एवं जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि किसी के बहकावे में मत आना। चुनाव में बहुत से लोग झूठ बोलकर आपको गुमराह करेंगे। सभी लोग एकजुट होकर 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो जाइए। अगली सरकार भी भाजपा की ही बनेगी। हमें मिलकर प्रदेश में 300 से अधिक विधानसभा सीटों को जीतकर भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनानी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सांसद, विधायक, मंत्री और पार्टी के नेताओं पर आप लोगों का पूरा-पूरा अधिकार है। मैं डिप्टी सीएम बाद में हूं, पहले कार्यकर्ता हूं। यदि आपको कोई दिक्कत हो तो आप मुझसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed