{"_id":"5e346b358ebc3e4b0b57c223","slug":"deotia-deoria-news-gkp3392752158","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में दिखा तोप और डस्ट कलीनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में दिखा तोप और डस्ट कलीनर
विज्ञापन
देवरिया महोत्सव में स्कूली बच्चो ने विज्ञानी प्रदर्शनी में अपना मॉडल प्रस्तुत किया।
- फोटो : DEORIA
विज्ञान प्रदर्शनी में दिखा तोप और डस्ट क्लीनर
देशभक्ति और स्वच्छता मिशन की प्रदर्शनी में दिखी झलक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। चीनी मिल ग्राउंड पर चल रहे देवरिया महोत्सव में शुक्रवार को तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अमित किशोर ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के नव विकसित तकनीकों पर आधारित मॉडलों का प्रदर्शन परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने की।
स्कूली बच्चों ने मिनी नक्षत्रशाला के माध्यम से खगोलीय घटनाओं के बारे में जानकारी ली। टेलीस्कोप के माध्यम से आकाश दर्शन भी किया। आईआईटी कानपुर की ओर से तैयार की गई साइंस बस में बच्चों ने वैज्ञानिक प्रयोगों की जानकारी हासिल की। कठपुतली के माध्यम से स्वास्थ्य स्वच्छता और कुपोषण पर नाटक प्रस्तुत किया गया और अंधविश्वासों को दूर करने के लिए वैज्ञानिक जानकारी दी गई। गैर जिले से आए विशेषज्ञों ने शरीर में आग लगना, जीभ में चाकू घोंपना नारियल से फूल निकालना, दूध का ज्वालामुखी की तरह फटना आदि चमत्कारों को वैज्ञानिक तरीके से समझाया। स्कूली बच्चों की ओर से बनाए गए वैज्ञानिक मॉडलों का डॉ. संजीव शुक्ला, डीएम अमित किशोर, सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन, बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, डीआईओएस शिवचंद्र राम ने निरीक्षण किया। नक्षत्रशाला गोरखपुर के वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम समन्वयक विजय श्रीवास्तव, जिला स्काउट मास्टर संजय मिश्र, जयशिव प्रताप चंद, गोविंद सिंह, विनय द्विवेदी, अनुज श्रीवास्तव, सुमेधा सिंह आदि मौजूद रहीं।
महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच होगा श्याम का सैंडल
देश में महिलाओं के साथ हो रही छेड़खानी बलात्कार जैसी घटनाओं को रोकने के लिए महोत्सव में एक स्मार्ट एंटी रेप सैंडल का प्रदर्शन किया गया जो मुसीबत में फंसी महिलाओं की बदमाशों से रक्षा करेगा। इसकी विशेषता यह हैं की इस सैंडल को पहनने के बाद मुसीबत के समय महिला अपने पर्स के अंदर रखे मोबाइल फोन को टच किए बिना अपने पैर से ही सेंसर के जरिए मदद के लिए 112 को कॉल कर घटनास्थल पर पुलिस को बुला सकती हैं। घटनास्थल का ऑडियो, वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस, परिवार के सदस्यों के फोन में रिकॉर्ड हो जाएगा। इस सैंडल में एक वॉयरलेस सेंसर स्विच है जो महिलाओं के पैर की उंगलियों की गतिविधि पर नजर रखता हैं। मुसीबत में पैर की उंगलियों के इशारे मात्र से ही 112 को कॉल चली जाती हैं। इस सैंडल को बनाने वाले अशोका वाराणसी के श्याम ने बताया कि मैं अभी काम कर रहा हूं। कोशिश है कि नई टेक्नोलॉजी की मदद से कैसे दरिंदों से महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाया जा सके। इस सैंडल को 1500 की खर्च में तैयार किया जाएगा।