Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria's team reached the semi-finals after defeating Ghazipur.

Deoria News: गाजीपुर को हराकर देवरिया की टीम सेमीफाइनल में

Tue, 02 Jun 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 02 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Deoria's team reached the semi-finals after defeating Ghazipur.
बंजरिया में खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि अश्वनी पांडेय 
भटनी। नगर के सुदामा स्टेडियम में आयोजित स्व. आशीष गुप्त रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में देवरिया की टीम ने गाजीपुर को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

मैच में देवरिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को कुल तीन मुकाबले खेले गए।
पहले लीग मैच में देवरिया और गोपालगंज आमने-सामने रहे, जिसमें देवरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवर में 40 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोपालगंज की टीम 26 रन पर ही सिमट गई।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में बहादुरगंज की टीम ने छह ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 41 रन बनाए।
जवाब में गाजीपुर ने दो गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस तरह दोनों विजेता टीमों के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में देवरिया और गाजीपुर की टीमें आमने-सामने रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में देवरिया ने गाजीपुर को 22 रनों से शिकस्त देकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाशंकर यादव, प्रबन्धक अजय कुमार यादव, मोहन लाल गुप्त, शिक्षक आकाश कुमार गुप्त, सलीम अंसारी,मोनू मद्देशिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed