{"_id":"5e346b2e8ebc3e4b23733a96","slug":"deoria-salempur-news-gkp3392748133","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरमाइसी गाने को लेकर दो गांवों में मारपीट,आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरमाइसी गाने को लेकर दो गांवों में मारपीट,आधा दर्जन घायल
विज्ञापन
फरमाइशी गीत को लेकर मारपीट, कई घायल
थानाक्षेत्र के रावतपार पांडेय और भरौली गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
लार/लाररोड। फरमाइशी गीत को लेकर दो गांवों के बीच जमकर मारपीट हुई। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मारपीट होता देख देर रात गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख मनबढ़ भाग निकले। घायलों का इलाज प्राइवेट चिकित्सक के यहां कराया गया। पीड़ित पक्ष ने पांच नामजद सहित 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है।
लार थानाक्षेत्र के रावतपार पांडेय गांव के नवयुवक मंगल दल के युवक गांव में सरस्वती पूजन का कार्यक्रम कर रहे थे। पूजा खत्म होने के बाद उत्साहित युवा डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी गांव के दो दर्जन से अधिक युवक आ धमके और डीजे पर डांस करने लगे। इसके बाद दूसरे गांव के युवकों ने गाने की फरमाइश की। रावतपार पांडेय के युवाओं ने अश्लील गाने बजाने का विरोध किया। मना करने से दूसरे गांव के युवक उलझ गए। मामला इतना बढ़ा की दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से तीन, दूसरे पक्ष से आधा दर्जन से अधिक युवक घायल हो गए। किसी ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख मनबढ़ युवक भाग निकले। सभी घायलों का इलाज एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां कराया गया। गांव के बद्री नारायण पांडेय ने भरौली के पांच नामजद व एक दर्जन से अधिक के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है।