फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria

बुजुर्ग के निर्मम हत्या के विरोध में परिवार वालों ने 1

Wed, 29 Jan 2020 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Deoria
मृतक की पत्नी से बार्ता करते एडीशनल एसपी - फोटो : SALEMPUR
हत्या के विरोध में 18 घंटे तक जनाजा रोका
विज्ञापन

परिवार के लोगों कोतवाली पुलिस पर रकम लेने का आरोप लगाया
एडीएम वित्त, एएसपी के आश्वासन के बाद उठा जनाजा
पांच करोड़ की मांगी गई थी फिरौती, सुरक्षा में दो कांस्टेबल लगाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली थानाक्षेत्र के नवलपुर से लापता बुजुर्ग की हत्या के बाद शव घर पहुंचने पर परिवार के लोगों ने जनाजा रोक दिया। इसकी जानकारी होते ही एसडीएम व सीओ लार थानाक्षेत्र के दामोदरपुर गांव पहुंचे। काफी समझाने के बाद भी परिवार के लोग तैयार नही हुए। मामला बढ़ता देख जिले के कई थानों की पुलिस बुला ली गई। एडीएम वित्त व एडिशनल एसपी के आश्वासन के बाद बुधवार दोपहर दो बजे जनाजा निकला। वहीं परिवार के लोग पुलिस पर रकम लेने का आरोप लगाया है। फिलहाल दो कांस्टेबल परिवार की सुरक्षा में लगे हैं।

लार थानाक्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी मोहम्मद हिदायतुल्लाह उर्फ मुन्ना खान (70) छह जनवरी को कोतवाली थानाक्षेत्र के नवलपुर अपने मकान से घर आ रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। परिवार के लोगों ने इसको लेकर कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस इस मामले में गुमशुदगी तो दर्ज की लेकिन इसको गंभीरता से नहीं लिया। जबकि बुजुर्ग के मोबाइल से परिवार के लोगों पांच करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। इसकी जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को भी दी। इसके बावजूद पुलिस सुस्त रही। मंगलवार की सुबह बिहार के जीरादेई के पास शव मिलने की सूचना मिली। मंगलवार रात आठ बजे कोतवाली पुलिस शव को लेकर उनके घर दामोदरपुर पहुंची। लेकिन परिवार के लोग जनाजा ले जाने रोक दिया। इसकी जानकारी होते ही एसडीएम संजीव यादव व सीओ वरुण मिश्र दामोदरपुर पहुंचे। लोगों के नहीं मानने पर कई थानों की पुलिस बुला ली गई। एडीएम वित्त उमेश कुमार मंगला व एडिशनल एसपी शिष्यपाल भी पहुंचे। सपा के पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद बुधवार को मृतक के परिवार से मुलाकात की। प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अफसरों के आश्वासन के बाद बुधवार दोपहर दो बजे जनाजा निकला। वहीं परिवार के लोग पुलिस पर बुजुर्ग की तलाशी के नाम पर 18 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। एडिशनल एसपी ने लार एसओ को पीड़ित को न्याय नहीं मिलने तक दो कांस्टेबल परिवार की सुरक्षा में लगाने का निर्देश दिया। इस बाबत एडिशनल एसपी शिष्यपाल ने कहा कि पीड़ित को जल्द ही त्वरित न्याय मिलेगा। आरोपी सलाखों के अंदर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed