{"_id":"5e31be648ebc3e4ade212a25","slug":"deoria-salempur-news-gkp3389961177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद आस मोहम्म को पत्नी के साथ पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद आस मोहम्म को पत्नी के साथ पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार
विज्ञापन
देवरिया के सलेमपुर में पूर्व सांसद आस मोहम्मद और उनकी पत्नी को पुलिस ने कोतवाली में बैठाया। पूर्?
- फोटो : SALEMPUR
पूूर्व सांसद को पत्नी के साथ हिरासत में
सीएए व एनआरसी के विरोध में सुभाष चौक पर धरना देने वाले थे
हिरासत में लेने के विरोध में कोतवाली गेट पर प्रदर्शन किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर (देवरिया)। सीएए और एनआरसी के विरोध में बुधवार को एक दिवसीय सत्याग्रह करने जा रहे पूर्व सांसद आस मोहम्मद तथा उनकी पत्नी आसमां खातून को कोतवाली पुलिस ने सुबह आठ बजे हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कोतवाली गेट पर लोगों ने प्रदर्शन किया।
राज्यसभा के पूर्व सदस्य आस मोहम्मद बुधवार को देवरिया के सुभाष चौक पर सीएए व एनआरसी के विरोध अपनी पत्नी आसमां खातून के साथ बुधवार को एक दिवसीय सत्याग्रह करने वाले थे। इसकी सूचना एक दिन पूर्व एसडीएम संजीव कुमार को दी थी। पुलिस बुधवार सुबह आठ बजे घर से पत्नी के साथ हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी को पुलिस धारा 144 का उल्लंघन बता रही है। गिरफ्तारी की खबर पर राष्ट्रीय समानता दल के संजय दीप कुशवाहा, अनिल शर्मा, चतुरानन ओझा समेत कई कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। रिहाई की मांग को लेकर कोतवाली गेट पर प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने कहा कि जब दो लोग ही सत्याग्रह कर रहे थे तो धारा 144 का भी उल्लंघन नहीं हो रहा था। ऐसी स्थिति में किस कानून के तहत पुलिस ने पूर्व सांसद और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया है। चेतावनी दी कि शीघ्र पूर्व सांसद और उनकी पत्नी को रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। कोतवाल अश्वनी कुमार राय ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर कोतवाली में बैठाया गया है।