फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Rural emerged as the overall champion.

Deoria News: देवरिया ग्रामीण बना ओवरऑल चैंपियन

Sun, 19 Oct 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Deoria Rural emerged as the overall champion.
जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शील्ड के साथ खुशी मनाते ​खिलाड़ी,
जनपद स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन, भाटपाररानी को दूसरा स्थान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया के खेल मैदान में चल रहे तीन दिवसीय 69 वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन शनिवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ। इसमें देवरिया ग्रामीण 335 अंक अर्जित कर चैंपियन बना। भाटपार रानी 293 अंक हासिल कर दूसरा और देवरिया सदर 141 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग अंडर 14 में ग्रामीण की अंकिता ने लंबी व ऊंची कूद, त्रिकूट व 400x4 रीले रेस में गोल्ड मेडल जीता तो आतिया ने भी 200, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद व रीले रेस में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अंडर में 19 में ग्रामीण की अर्पिता व बरहज की काजल ने तीन- तीन गोल मेडल जीते। बालक वर्ग में किताबुद्दीन ने अंडर 14 में 200, 400 मीटर दौड़, रीले रेस व लंबी कूद में गोल्ड जीता। सदर के करन गुप्ता ने अंडर 17 में 800, 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड व 3000 मीटर दौड़ में सिल्वर तो भाटपार रानी के लक्की यादव ने क्रमशः गोला फेंक, भाला व चक्र क्षेपण में गोल्ड मेडल हासिल किया। मुख्य अतिथि बरहज विधायक दीपक मिश्र उर्फ शाका बाबा, प्रधानाचार्य राम किंकर मिश्र, प्रधानाचार्य डॉक्टर अजय मणि त्रिपाठी आदि ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में कोई हारता नहीं है, एक विजेता तो दूसरा उप विजेता होता है। जिस खिलाड़ी में एकाग्रता और समर्पण की भावना आ जाती है तो वह एकलव्य बन कर दुनिया में अपना नाम रोशन करता है। प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती। बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निष्ठा और समर्पण की आवश्यकता होती है। देवरिया के इस मैदान में प्रतिभाग करने वाले बच्चे प्रदेश और देश में गोल्ड मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन करेंगे। इससे पूर्व आयोजक प्रधानाचार्य राम किंकर सिंह, उप प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद व ज्ञानेश पांडेय आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत और आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला क्रीड़ा प्रभारी संजय शाही ने प्रतियोगिता की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. अभय द्विवेदी, डॉ.स्वतंत्र यादव, कैप्टन हरिकेश सिंह, माधव शरण सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, प्रधानाचार्य रमेश सिंह, देवेन्द्र नाथ तिवारी, विजय पाल राव, आलोक राय आदि मौजूद रहे। संचालन गोविन्द सिंह ने किया। निर्णायक की भूमिका में कामेंद्र मिश्र, शैलेन्द्र सैनी, विपिन चंद यादव, संजयानंद पांडेय, सहजानंद, विजय प्रकाश, दिग्विजय प्रजापति, शेषनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed