फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria road jams Ksya-four hours

चार घंटे जाम रहा कसया-देवरिया मार्ग

Thu, 15 Dec 2016 11:30 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 15 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Deoria road jams Ksya-four hours
कैश नहीं मिलने से ग्राहकों का गुस्सा गुरुवार को भी भड़क उठा। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया/रामपुर कारखाना/ बैतालपुर । बैंक ग्राहकों की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। कैश नहीं मिलने से ग्राहकों का गुस्सा गुरुवार को भी भड़क उठा। बैंक कर्मचारी खिसक लिए। इसके चलते कसया-देवरिया मार्ग पर लगभग चार घंटे तक आवागमन ठप रहा। पुलिसवालों ने कई बार समझाने की कोशिश की। 1000-1000 रुपये वितरित होने के बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


गुरुवार को शहर से लेकर देहात इलाके की बैंक शाखाएं कैश किल्लत से जूझती रहीं। बैंक शाखाओं में अधिकतम 10 हजार रुपये वितरित किए गए। कम अमाउंट मिलने से ग्राहकों में नाराजगी देखने को मिली। रामपुर कारखाना स्थित एसबीआई के बाहर ग्राहक सुबह से कतार में खड़े थे। ब्रांच खुलने के समय 500-500 रुपये वितरित करने की सूचना चस्पा की गई।
विज्ञापन


ग्राहक भड़क उठे। उनका आरोप था कि बैंक कर्मचारी कैश की क्राइसिस कर रहे हैं। नारेबाजी करते हुए लगभग सवा 10 बजे मुख्य मार्ग पर पहुंचे और सड़क जाम कर दिया। इसके चलते कसया और देवरिया मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। ग्राहकों का आरोप है कि बैंक के कर्मचारी करीबियों को अधिक अमाउंट वितरित कर रहे हैं। इसके बदले में कमीशन लेते हैं। इसके चलते कैश की क्राइसिस हो रही है। पुलिसवालों ने कई बार समझाने की कोशिश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ग्राहकों ने दो टूक कहा कि रुपये दिला दें जाम समाप्त कर देंगे। बात बनती न देख दोपहर 12 बजे अफसरों को अवगत कराया। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने कैश का इंतजाम कराया। दोपहर दो बजे कैश पहुंचा। इसके बाद 1000-1000 रुपये वितरित किए गए। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 12 बजे तक कैश नहीं आया। इसके चलते ग्राहक वापस लौट गए।

शहर के अधिकांश एटीएम में दोपहर में कैश खत्म हो गया। बैंक ग्राहक एटीएम का चक्कर काटते दिखें। वहीं दूसरी ओर बैतालपुर सेंट्रल बैंक शाखा में दो दिनों से कैश नहीं मिलने पर नाराज ग्राहकों ने देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।


बैतालपुर चौकी प्रभारी के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। बैतालपुर स्थित सेंट्रल बैंक कैश के संकट से जूझ रहा है। ऐसी स्थिति सिर्फ इसी बैंक की नहीं है, यहां के किसी भी एटीएम में करीब एक सप्ताह से रुपये नहीं पड़ा है। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी के एटीएम सिर्फ शोकेस बनकर रह गए हैं। नाराज ग्राहकों ने  देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे के बाद चौकी प्रभारी के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed