फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria police

रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर, दीवान सस्पेंड

Sat, 13 Jul 2019 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
deoria police
झूठ बोलने पर रामपुर कारखाना एसओ निलंबित
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम थाने पहुंच एसपी ने की कार्रवाई, दीवान भी निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। एसपी से झूठ बोलना रामपुर कारखाना एसओ और दीवान को भारी पड़ा। अचानक थाने पहुंचकर एसपी ने दोनों के झूठ को पकड़ लिया। कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। उन्होंने सीओ की भूमिका की भी जांच की बात कही है।
शाम पांच बजे से थाना प्रभारियों को क्षेत्र में पैदल गश्त के निर्देश हैं। शनिवार शाम छह बजे वायरलेस सेट पर रामपुर कारखाना के दीवान राधेश्याम ने बताया कि थाना प्रभारी पैदल गश्त में हैं। शाम 6:20 बजे एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र खुद थाने पहुंच गए। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह कमरे में सोते मिले। एसआई राजेश कुमार सिंह डंडा लेकर पैदल गश्त पर निकल रहे थे। इलाके में एक जेसीबी मालिक की हत्या में आरोपियों के परिवार के एक सदस्य को एक महीने से थाने में बैठाया गया था। इससे नाराज एसपी ने इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया। साथ ही उच्चाधिकारियों को झूठी सूचना देने के आरोप में दीवान राधेश्याम को निलंबित कर दिया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि इस मामले में सीओ की भूमिका की भी जांच कराएंगे। आखिर वे थानों पर जाते हैं तो करते क्या हैं।
विज्ञापन

---
छह दरोगाओं समेत 30 का कार्यक्षेत्र बदला
देवरिया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने शनिवार को छह दरोगाओं समेत 30 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। दो दरोगाओं को लाइन में बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार रामपुर कारखाना के हेतिमपुर चौकी प्रभारी रामरतन यादव को लार थाना, नरसिंह गौतम को लार से हेतिमपुर चौकी प्रभारी, एसआई राघवराम को खामपार से तरकुलवा थाना, रामबचन यादव को तरकुलवा से खामपार थाना, रामजी सिंह को भाटपाररानी से सदर कोतवाली, बाबूलाल को मदनपुर से गौरीबाजार थाने पर भेजा गया है। रुद्रपुर कोतवाली में तैनात दरोगा रामचंद्र यादव और जयराम यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया। हेड कांस्टेबल सुदर्शन सिंह को लार से पुलिस चौकी रामलक्षन रुद्रपुर, रमाकांत यादव को तरकुलवा से सदर कोतवाली थाने भेजा गया है। पुलिस लाइंस से सूर्यकांत सिंह, बृजभान को सलेमपुर, श्रवण गिरी, अमरनाथ को सदर कोतवाली, अवनीश पांडेय, मिथिलेश को रुद्रपुर, अरविंद कुशवाहा को बनकटा, अजय कुमार यादव को तरकुलवा, कमलेश्वर यादव को मईल और मूलचंद्र यादव को गौरीबाजार थाने से लाइन हाजिर किया गया है। विजय कुमार, राममूरत कुशवाहा, लाल साहब, श्यामनारायण यादव, सोनू भारती, कमलेश कुमार मिश्र को क्रमश:लार, भटनी, बघौचघाट, भलुअनी, पुलिस लाइंस, पुलिस चौकी मेहरौना लार, पुलिस लाइंस भेजा गया। एकौना थाने के हेड कांस्टेबल नारंतक यादव को मईल, कांस्टेबल संदीप कुमार नायक को खुखुंदू थाना और जगदीप कुमार को तरकुलवा थाने से बनकटा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed