फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Villagers demonstrated on the banks of Parsiyan-Vishunpur Dewar Saryu river.

Deoria News: परसियां-विशुनपुर देवार सरयू नदी तट पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 03 Sep 2024 05:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 03 Sep 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Villagers demonstrated on the banks of Parsiyan-Vishunpur Dewar Saryu river.
बरहज। सरयू पार नदी तट पर सोमवार की सुबह परसियां-विशुनपुर देवार के ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। नाव का संचलन शुरू न कराये जाने से नाराज ग्रामीणों और राहगीरों ने जमकर बवाल काटा। प्रदर्शनकारी जलस्तर में कमी आने के बाद भी नाव का संचलन शुरु नहीं होने पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे परसियां-विशुनपुर देवार स्थित नदी घाट पर बरहज जाने के लिए 200 से अधिक लोगों की भीड़ थी। पीडब्ल्यूडी की पॉवर वार्ज बोट संचलन न होने और प्राइवेट छोटी नाव न मिलने पर लोग उग्र हो गए। सभी लोग विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन करने लगे। जिसका वीडियो भी सोशल प्लेटफार्म पर वायरल होने लगा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नदी के पीछे हटने के बाद भी बोट का संचलन नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

छोटी नाव से सफर करना जान जोखिम में डालने जैसा है। लोग समय से गंतव्य पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। लोगों का कहना था कि नाव के बंद होने से दूधिया, छात्र, नौकरीपेशा, छोटे-बड़े व्यवसाई, दिहाड़ी मजदूरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौके पर भोला चौहान, रमेश कुमार, पीआरडी मोदी कुमार, राम अवध यादव, अकेला मास्टर, नंदा चौहान, सुरेश प्रसाद, लाल साहब यादव, मुसाफिर यादव व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलस्तर में कुछ हद तक कमी आई है। फिलहाल नदी खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर बह रही है। रही बात नाव संचलन की, तो विभाग और ग्रामीणों से वार्ता कर कोई रास्ता निकाला जाएगा।
अंगद यादव एसडीएम, बरहज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed