फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Uncontrolled bike collides with a tree, student dies, two friends injured

Deoria News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, छात्र की मौत, दो साथी घायल

Sat, 31 Aug 2024 05:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 31 Aug 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Uncontrolled bike collides with a tree, student dies, two friends injured
भटनी। दोस्तों के साथ सब्जी खरीदने घांटी बाजार जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में स्नातक के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बृहस्पतिवार की रात चुहिया मोड़ की बताई जा रही है।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के रानीघाट गांव निवासी रुदल गोंड का बेटा राहुल गोंड (21) स्नातक का छात्र था। शुक्रवार सुबह उसे पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा देने बलिया जाना था। इसके लिए वह बृहस्पतिवार की शाम दोस्त नितेश (19) व राहुल कुमार (24) के साथ घांटी बाजार सब्जी खरीदने जा रहा था। तभी चुहिया मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। राहगीरों ने पुलिस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी ले गए। जहां गंभीर हालत में राहुल गोंड को देवरिया स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान राहुल ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए गांव स्थित नदी घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं घायल युवकों का इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं हादसे में घायल रानीघाट गांव निवासी नितेश गुप्ता व राहुल कुमार का इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर शव को सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

हेलमेट होता तो शायद बच जाती राहुल की जान

घटना के बाद मौजूद लोगों ने बताया कि राहुल गोंड बाइक चला रहा था और उसने हेलमेट नहीं लगाया था। उसके सिर पर चोट आई थी, इससे उसकी मौत हो गई। अगर उसने हेलमेट का प्रयोग किया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed