फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Two council representatives arrested for entering the tax inspector's room and beating him.

Deoria News: कर निरीक्षक की कक्ष में घुस कर पिटाई करने के आरोपी दो सभासद प्रतिनिधि गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 13 Sep 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Two council representatives arrested for entering the tax inspector's room and beating him.
देवरिया। नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार की दोपहर में घुसकर सभासदों ने कर निरीक्षक को पीट दिया था। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया। दो दिन तक शहर की साफ सफाई नहीं हुई। एडीएम प्रशासन के आश्वाशन पर नगर पालिका कर्मियों ने हड़ताल समाप्त की। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए नामजद दो सभासद प्रतिनिधि को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ के बाद 151 के तहत चालान कर दिया। अभी नामजद दो सभासद फरार चल रहे है।
विज्ञापन


देवरिया नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार की दोपहर को कुछ सभासद कर निरीक्षक हिमांशु गुप्ता के कक्ष में पहुंच गए। उन्होंने कर निरीक्षक से सभासद कक्ष में बुलाने के बाद भी नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। इस बात को लेकर कर निरीक्षक और सभासदों में कहासुनी हुई और हाथापाई होने लगी। सभासदों ने कर्मचारियों को बाहर निकाल कर निरीक्षक को पीटना शुरू कर दिया। सभासदों का कहना था कि मोहल्ले में साइन बोर्ड को लेकर चर्चा के लिए उन्होंने नगर पालिका की पुरानी बिल्डिंग स्थित सभासद कक्ष में कर निरीक्षक को बुलाया था। कर निरीक्षक वहां नहीं पहुंचे। इससे नाराज होकर कुछ सभासदों ने कर निरीक्षक के कक्ष में पहुंच कर उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


घटना के बाद नगर पालिका के आक्रोशित कर्मचारियों ने एकजुट होकर हड़ताल कर दिया। दो दिन तक पेयजल आपूर्ति को छोड़ अन्य सेवाएं ठप रही। बुधवार एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने संघ के नेताओं से बात की। इसके बाद नेताओं 72 घंटे का समय दिया और काम पर लोट आए। इधर इस मामले में फरार चल रहे चार सभासद और उनके प्रतिनिधि को नामजद किया था। अन्य सभासद प्रतिनिधि को भी अज्ञात अभियुक्त बनाया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल दिलीप सिंह ने अरुण कुमार और मुंद्रिका प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों में एक सभासद का पति और दूसरा देवर बताया जाता है। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस फरार अन्य दो सभासद की गिरफ्तारी के दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed