फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: The head representative's bike was hit by criminals and beaten up.

Deoria News: प्रधान प्रतिनिधि की बाइक में मनबढ़ों ने टक्कर मार की पिटाई

Tue, 03 Sep 2024 05:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 03 Sep 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: The head representative's bike was hit by criminals and beaten up.
देसही देवरिया। महवां गांव के प्रधान प्रतिनिधि की रविवार की देर शाम को जंगलबेलवा गांव के पास चारपहिया वाहन सवार मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। उनके साथ बाइक पर बैठे गांव के एक साथी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने रात को पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सोमवार को पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन


महुआडीह थानाक्षेत्र के महवां गांव के प्रधान प्रतिनिधि सतीश चंद यादव रविवार की शाम को गांव के शिवशंकर गुप्ता के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। क्षेत्र के जंगलबेलवा गांव के पास हरैया बसंतपुर मार्ग पर पहुंचे थे। इसी बीच सामने से आ रहे एक चारपहिया पर सवार मनबढ़ों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, इससे दोनों गिर गए। आरोप है कि उसके बाद चारपहिया वाहन खड़ी कर उसमें सवार चार युवक नीचे उतरे। सतीश ने उन्हें जरा देखकर चलने की बात कही। इतने में चारों ने सतीश और शिवशंकर पर हमला बोल दिया। दोनों को बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिवशंकर का सिर भी फट गया।
विज्ञापन


सतीश चंद यादव ने देर शाम थाने पहुंचकर पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी एसओ त्रिवेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि प्रधान प्रतिनिधि सतीश चंद यादव ने चार के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। चोट लगी है। उनका मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed