फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: SP government to build an army of youth by 2027.

Deoria News: 2027 में युवाओं की फौज बनाएगी सपा की सरकार

Mon, 24 Aug 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 24 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: SP government to build an army of youth by 2027.
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते सांसद धर्मेंद्र
लार (देवरिया)। ब्लॉक क्षेत्र के रक्सा गांव में आयोजित पूर्व विधायक सुरेश यादव की श्रद्धांजलि सभा में रविवार को आजमगढ़ के सांसद और लोकसभा में सपा के सचेतक धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पिछड़े, अनुसूचित जाति, गरीबों और किसानों के लिए पूरे जीवन संघर्ष किया। बुजुर्गों का आशीर्वाद हमें विरासत में मिला है। युवाओं का साथ भी सपा को मिल रहा है। प्रदेश में युवाओं की फौज ही पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने कहा कि सुरेश यादव भी संघर्षों में कदम से कदम मिलाकर मुलायम सिंह यादव के साथ चलते थे। विपरीत परिस्थितियों में भी साथ नहीं छोड़ा। अक्सर कहा करते थे कि समाजवादी पार्टी युवाओं की फौज है।
विज्ञापन

विधायक संग्राम सिंह यादव और पूर्व मंत्री रामजीत सिंह ने पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि इस बार झूठों की सरकार से लड़ना है।
हर हाल में पीडीए की सरकार बनेगी। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष व्यास यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण खोखा सिंह, कनक लता सिंह, पूर्व विधायक आशुतोष उपाध्याय माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed