फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Saryu retreated from the river ghat in Barhaj, danger of erosion increased

Deoria News: बरहज में नदी घाट से पीछे हटी सरयू, कटान का बढ़ा खतरा

Tue, 03 Sep 2024 05:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 03 Sep 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Saryu retreated from the river ghat in Barhaj, danger of erosion increased
बरहज में नदी घाट पर पानी कम होने पर तीन पाट में बह रही नदी
बरहज। सरयू नदी इस वर्ष खतरे के निशान 66.50 से डेढ़ मीटर ऊपर 68.00 मीटर पर पहुंच गई थी। जिससे तटवर्ती गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। फिलहाल पिछले चार दिनों से नदी के जलस्तर में काफी गिरावट आई है। सोमवार को सरयू का जलस्तर एक मीटर नीचे आया है। जिससे नदी 67.00 मीटर पर बहने लगी है। हालांकि जलस्तर में कमी आने से जहां लोग राहत महसूस कर रहे हैं। वहीं कटान का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

सरयू के जलस्तर में काफी गिरावट दर्ज किया गया है। नदी थाना घाट पर बने मीटर गेज से काफी नीचे चली गई है। नदी के पीछे हटने से सरयू की धारा तीन पाट में बहने लगी है। नदी के पीछे हटने के बाद भी भदिला प्रथम गांव टॉपू बना हुआ है। जिससे लोगों की आवाजाही नाव के जरिए हो रही है। वहीं परसियां-विशुनपुर देवार में जगह-जगह जलजमाव वाले क्षेत्रों में सड़ांध उठने लगा है। उठने वाली दुर्गंध से मोहल्ले के लोगों को संक्रामक बीमारियों का डर सताने लगा है। जलस्तर में कमी आने पर कटइलवा-कपरवार संगम तट तक नवीन बांध, महेन-मोहरा-केवटलिया और परसियां-विशुनपुर देवार के पीडब्ल्यूडी बांध पर कटान की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

कोट-
सरयू के जलस्तर में निरंतर कमी दर्ज की जा रही है। सभी तटबंध सुरक्षित हैं। खतरे की कोई बात नहीं है। तटबंधों पर नजर रखा जा रहा है।
अशोक द्विवेदी सहायक अभियंता, बाढ़ खंड विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed