{"_id":"66da2d25ad5911a0e1039ad4","slug":"deoria-news-robbery-case-registered-against-five-people-on-court-orders-deoria-news-c-208-1-deo1004-134505-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ डकैती का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ डकैती का केस दर्ज
Fri, 06 Sep 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। सुनसान घर का ताला तोड़कर घर में रखा लाखों रुपये का सामान जबरदस्ती उठा ले जाने और दहशत बनाने के लिए फायर करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ डकैती का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर किया है।
थाना क्षेत्र के जलुआ पठखौली गांव की रहने वाली तिलरा देवी पत्नी नवमी यादव ने थाने में तहरीर दिया था। कहा था कि उनके परिवार के लोगों से गांव के कुछ लोगों से झगड़ा था। इसके चलते घर पर कोई नहीं रहता था। इसका फायदा उठाकर गांव के ही कुछ लोग 1 जनवरी 2024 को रात 10 बजे घर का ताला तोड़कर घर के रखे 5 लाख रुपये के जेवर, फ्रिज, टेलीविजन, वाशिंग मशीन, सोफा सेट, गेहूं-चावल आदि सभी सामान उठा ले गए। उन लोगों ने भय दहशत पैदा करने के लिए फायर भी किया। लेकिन, शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई न होने से निराश होकर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने गांव के ही गुड्डू, रिंकू, मीरा, वीरसेन, दिलीप यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ डकैती का केस दर्ज है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।