{"_id":"66ee082072fd216caf0ca854","slug":"deoria-news-private-school-manager-arrested-for-fraud-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-135741-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फर्जीवाड़ा करने के मामले में निजी स्कूल के प्रबंधक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फर्जीवाड़ा करने के मामले में निजी स्कूल के प्रबंधक गिरफ्तार
Sat, 21 Sep 2024 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को रजिस्ट्री कार्यालय के पास से एक निजी स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि प्रबंधक व गांव के प्रधान, पूर्व प्रधान समेत कई लोगों ने एक दशक पूर्व एक व्यक्ति से जमीन का एग्रीमेंट कराने की बात कह करीब पांच बीघा पैतृक जमीन फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने डीएम दिव्या मित्तल के निर्देश पर 8 सितंबर की रात निजी स्कूल के प्रबंधक व गांव के प्रधान, पूर्व प्रधान समेत सात लोगों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया था। विवेचना के दौरान विवेचक ने धारा बढ़ोतरी कर शुक्रवार सुबह निजी स्कूल के प्रबंधक गिरिजेश मिश्रा को रजिस्ट्री कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, हालांकि उसने जमानत ले लिया। कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि जालसाजी कर जमीन हड़पने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य छह आरोपियाें की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन