फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: On the complaint of a disabled woman, BDO went to the village and checked her eligibility.

Deoria News: दिव्यांग महिला की शिकायत पर बीडीओ ने गांव जाकर की पात्रता की जांच

Tue, 03 Sep 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 03 Sep 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: On the complaint of a disabled woman, BDO went to the village and checked her eligibility.
देसही देवरिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास और अन्य सुविधाएं न मिलने का हवाला देकर बरवा मीरछापर गांव की एक दिव्यांग युवती की तरफ से की गई शिकायत की गई। इस संदर्भ में उच्च अधिकारियों से मिले निर्देश के बाद सोमवार को बीडीओ ने अपनी टीम के साथ गांव जाकर शिकायत कर्ता के पात्रता की जांच की।
विज्ञापन


देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के बरवा मीरछापर गांव की मुन्नी दिव्यांग हैं। वह अविवाहित हैं। वह अपने पिता राजकुमार के साथ पुस्तैनी खपरैल की जर्जर मकान में रहती हैं। उनके भाई पक्की मकान में रहते हैं। मुन्नी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लिए उच्च अधिकारियों को शिकायत किया था। यह भी शिकायत किया था कि उन्हें किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। शिकायत का संदर्भ लेकर परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, देवरिया अनिल कुमार ने बीडीओ अरुण कुमार पांडेय को जांच कर आख्या देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


देर शाम परियोजना निदेशक को प्रस्तुत अपनी आख्या रिपोर्ट में बीडीओ ने कहा कि शिकायतकर्ता की यह शिकायत कि उसे किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा तो यह पाया गया। उसका अंत्योदय कार्ड है, ट्राई साइकिल है, दिव्यांग पेंशन भी मिल रहा है। रही बात आवास की तो उसके पास निर्धारित मानक के अनुसार 25 वर्ग मीटर जमीन नहीं है। इस दशा में वह आवास के लिए अपात्र है। अगर वह पिता से रजिस्ट्री, लीज या दान में इतनी जमीन प्राप्त कर ले तो वह आवास की पात्र हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed