{"_id":"66cfb9b74381aa864803dfc6","slug":"deoria-news-memorandum-addressed-to-the-governor-handed-over-to-beo-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-133831-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बीईओ को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बीईओ को सौंपा
Thu, 29 Aug 2024 05:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। राष्ट्रीय समानता दल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा व समान शिक्षा आंदोलन उत्तर प्रदेश के सह संयोजक डॉ. चतुरान ओझा ने मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित था। ज्ञापन में कहा है कि मौलिक अधिकार के रूप में छह से चौदह वर्ष के आयु समूह में सभी बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान करता है।
शिक्षा महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों जिनमें 50 बच्चों से कम नामांकन हुआ उनका चिह्नीकरण कराया जा रहा है। आदेश में इस बात का उल्लेख है कि जिन प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 50 बच्चों से कम नामांकन है उन स्कूलों का नजदीक के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में बच्चों और अध्यापकों का समायोजन कर दिया जाएगा। ज्ञापन में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का दूसरे स्कूलों में समायोजन की प्रक्रिया बंद करने, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों को इंग्लिश मीडियम आवासीय विद्यालय की तरह विकसित करने, संपूर्ण शिक्षा मुफ्त व समान करने, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों को बंद नहीं बेहतर बनाने की मांग की है।
इस दौरान दिनेश गुप्ता, प्रेमलाल भारती अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी भागलपुर, रामदुलार मौर्य, अनिल शर्मा प्रदेश प्रवक्ता रासद, कृष्ण बिहारी, दामोदर पांडेय आदि मौजूद रहे।