फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Liquor was being smuggled through stolen vehicles, search continues for former block chief and son

Deoria News: चोरी के वाहनों से करा रहे थे शराब तस्करी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख और बेटे की तलाश जारी

Sun, 08 Sep 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 08 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Liquor was being smuggled through stolen vehicles, search continues for former block chief and son
देवरिया। पड़ोसी राज्य बिहार में शराबबंदी के बाद से जिले के शराब तस्करों ने शराब को बिहार प्रांत भेजने के लिए दूसरे प्रांत से चोरी की वाहनों का सहारा ले रहे हैं। तीन दिन पहले सलेमपुर पुलिस ने दो लग्जरी कारों से बिहार जा रही 52 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया था। इसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उनके बेटे समेत छह लोग संलिप्त थे और चोरी के वाहन से तस्करी कर रहे थे। चार आरोपियों को जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उनका बेटा फरार है, पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात एसआई वीरेंद्र कुमार मौर्या, नितिन साहू व निरंजन लाल पुलिस कर्मचारियों के साथ तीन दिन पूर्व रात्रि गस्त में निकले थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि सलेमपुर चेरो रोड की तरफ से अवैध शराब लेकर दो लग्जरी वाहन बिहार की तरफ जा रही है। पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए मझौली मोड पर घेराबंदी कर कोतवाली पुलिस ने कुछ दूर दौड़ा कर नदावर पुल के पास दोनों वाहनों को रोका और उसमें सवार चार तस्करों को दबोच लिया।
विज्ञापन

जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने चोरी की वाहन बताते हुए कोतवाली पुलिस ने बंजरिया गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख मंटू सिंह उर्फ राजेश सिंह व उनका बड़ा बेटा प्रशांत सिंह कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनहुला गांव निवासी रत्नेश पुत्र धर्मेंद्र यादव, टीचर्स कॉलोनी सलेमपुर निवासी अभिषेक सिंह पुत्र भरत सिंह, सिद्धार्थनगर जनपद के नौगढ़ थाना क्षेत्र के विनायका गांव निवासी राम प्रकाश यादव पुत्र गनेश यादव व बिहार प्रांत के गोपालगंज जनपद के उचका थाना क्षेत्र के सिरवा गांव निवासी दीपू यादव पुत्र कृष्णा यादव के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच पुलिस को पता चला है कि क्रेटा कार बेस्ट बंगाल की है और कुछ दिनों पहले वहां से चोरी की गई है। उसी तरफ दूसरी ऑल्टो कार भी चोरी की बताई जा रही है। जिससे पूर्व ब्लाॅक प्रमुख शराब की तस्करी करा रहे थे। शराब की स्क्रीन मामले में अबकारी मामले से जानकारी ली गई तो पता चला कि सलेमपुर पुलिस ने अभी तक कोई लिखित जानकारी नहीं दी है। अगर जानकारी देती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पकड़े गए शराब के मामले में कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। क्रेटा कार बेस्ट बंगाल की है कुछ दिनों पहले वहां से चोरी हुई थी, जिसका नंबर प्लेट बिहार का लगाया गया था। फरार चल रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उसके बेटे की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
-दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed