फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: In view of the upcoming festivals, Railways will run special trains, it will be convenient

Deoria News: आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, होगी सहूलियत

Sun, 01 Sep 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 01 Sep 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Deoria News: In view of the upcoming festivals, Railways will run special trains, it will be convenient
देवरिया। रेलवे प्रशासन की ओर से आगामी त्यौहारों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए नारंगी-गोरखपुर-नारंगी विशेष गाड़ी का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। नारंगी से 03 से 24 अक्तूबर, तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा गोरखपुर से चार से 25 अक्तूबर तक तक प्रत्येक शुक्रवार को चार फेरों के लिए यह चलेंगी। इस गाडी में जीएसएलआर/एसएलआरडी के दो, सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो कोचों सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने रविवार को बताया कि नारंगी-गोरखपुर विशेष गाड़ी नारंगी से 03 से 24 अक्तूबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को नारंगी से 13.20 बजे प्रस्थान कर गुवाहाटी से 14.00 बजे, कामाख्या से 14.20 बजे, रंगिया से 15.15 बजे, न्यू बंगाईगांव से 17.20 बजे, कोकराझार से 17.52 बजे, न्यू कोचबिहार से 19.00 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी से 21.45 बजे, अलुआबाड़ी रोड से 22.29 बजे, किशनगंज से 23.00 बजे, बारसोई से 23.57 बजे, दूसरे दिन कटिहार से 01.30 बजे, नवगछिया से 02.22 बजे, मानसी से 03.10 बजे, खगड़िया से 03.22 बजे, बेगूसराय से 03.58 बजे, बरौनी से 04.45 बजे, हाजीपुर 07.20 बजे, सोनपुर से 07.32 बजे, छपरा से 09.25 बजे, सीवान से 10.25 बजे तथा देवरिया सदर से 11.30 बजे छूटकर गोरखपुर 13.00 बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि वापसी यात्रा में, 05634 गोरखपुर-नारंगी विशेष गाड़ी गोरखपुर से 04 से 25 अक्तूबर तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से 20.55 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 22.00 बजे, सीवान से 23.10 बजे, दूसरे दिन छपरा से 00.20 बजे, सोनपुर से 01.22 बजे, हाजीपुर से 01.37 बजे, बरौनी से 03.30 बजे, बेगूसराय से 03.50 बजे, खगड़िया से 04.50 बजे, मानसी से 05.02 बजे, नवगछिया से 06.02 बजे, कटिहार से 10.30 बजे, बारसोई से 11.07 बजे, किशनगंज से 11.52 बजे, अलुआबाड़ी रोड से 12.17 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी से 13.55 बजे, न्यू कोचबिहार से 16.05 बजे, कोकराझार से 17.27 बजे, न्यू बंगाईगांव से 18.25 बजे, रंगिया से 20.25 बजे, कामाख्या से 22.20 बजे तथा गुवाहाटी से 22.50 बजे छूटकर नारंगी 23.10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed