{"_id":"6a8b4091b2bd3d6d6901a217","slug":"deoria-news-hockey-sticks-to-shine-at-the-stadium-on-sports-day-deoria-news-c-208-1-deo1009-189953-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खेल दिवस पर स्टेडियम में चमकेंगी हाॅकी की स्टिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खेल दिवस पर स्टेडियम में चमकेंगी हाॅकी की स्टिक
Mon, 24 Aug 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को शहर के रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में जिले भर से आईं टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस दिन स्टेडियम में हाॅकी की कलाकारियां दिखेंगी।
खेल विभाग की ओर से प्रतियोगिता की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। इस प्रतियोगिता में जिले भर से आईं टीमें शामिल होंगीं। इसके लिए स्कूल कालेजों को खेल विभाग की ओर से पत्र भेजा गया है। इनमें बेहतर खिलाड़ियों को चुनकर टीमें तैयार की जाएंगी। अभी प्रांरभिक तौर पर अनुमान है कि आठ टीमें बनाई जा सकती हैं।
इनके बीच मैच सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। प्रतियोगिता 11 साइड की होगी। यह नॉक आउट के आधार पर खेली जाएगी। इससे मैच काफी रोमांचक होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच शाम को खेला जाएगा। इसका प्रारूप तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि मेजर ध्यानचंद की जयंती को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी तैयारी की जा रही है। मैच 11 साइड का नॉक आउट के आधार होगा।