फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Festival special train will run from Chhapra to Anand Bihar, will provide convenience

Deoria News: छपरा से आनंद बिहार तक चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सहूलियत

Wed, 28 Aug 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 28 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Festival special train will run from Chhapra to Anand Bihar, will provide convenience
देवरिया/भटनी। आगामी माह में पड़ने वाले त्योहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने छपरा से आनंद बिहार बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन छपरा से 18 सितंबर से 27 नंवबर तक प्रत्येक बुधवार को तथा आनंद बिहार टर्मिनस से 19 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को 11 फेरों में चलेगी।
विज्ञापन

डीआरएम वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि त्योहार स्पेशल ट्रेन 05109 छपरा-आनंद बिहार टर्मिनस 18 सितंबर दिन बुधवार को छपरा से शाम 17:45 बजे प्रस्थान कर सीवान से 18:30 बजे, देवरिया सदर से 19:35 बजे, गोरखपुर से 20:55 बजे, खलीलाबाद से 21:37 बजे, बस्ती से 22:04 बजे, गोंडा से 23:35 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 00:42 बजे, सीतापुर जं. से 03:05 बजे, बरेली जं. से 6:03 बजे तथा मुरादाबाद से 8:30 बजे छूटकर आनंद बिहार टर्मिनस 11:50 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

फिर बृहस्पतिवार दोपहर 12:55 बजे छपरा के लिए प्रस्थान कर मुरादाबाद से 15:40 बजे, बरेली जं. से 17:07 बजे, सीतापुर जं. से 20: 45 बजे, बुढ़वल से 22: 20 बजे, गोंडा से 23:45 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 1:25 बजे, खलीलाबाद से 2:00 बजे, गोरखपुर से 03:05 बजे, देवरिया सदर से 04:05 बजे तथा सीवान से 05:05 बजे छूटकर छपरा 06:45 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के छह, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के आठ, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का एक तथा एलएसएलआरडी के एक कोच सहित कुल 22 कोच लगाएं जाऐंगे। इससे देवरिया रेलवे स्टेशन से प्रत्येक बुधवार शाम को दिल्ली आदि शहरों को जाने व आने में लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed