फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Daughters' education becomes difficult due to terror of martyrs

Deoria News: शोहदों के आतंक से बेटियों की पढ़ाई मुश्किल

Fri, 06 Sep 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 06 Sep 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Daughters' education becomes difficult due to terror of martyrs
तरकुलवा। एंटी रोमियो स्क्वाड केवल कागजों पर चल रहा है। शोहदे योगी सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नीति को खुली चुनौती दे रहे हैं। मामला थाना क्षेत्र के श्री दुर्गा जी इंटर कॉलेज सोहनरिया का है। मनबढ़ शोहदे रास्ते में ही नहीं बल्कि कॉलेज गेट पर चढ़कर छात्राओं पर फब्तियां कसने लगे हैं। प्रधानाचार्य ने मामले की लिखित शिकायत तरकुलवा पुलिस से की है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य रामानंद सिंह ने बृहस्पतिवार को तरकुलवा थाने में प्रार्थना पत्र दिया। उनका आरोप है कि मनबढ़ शोहदे कॉलेज के आसपास सड़क किनारे, पुल-पुलिया पर खड़े और बैठे रहते हैं। कॉलेज आते-जाते समय छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां और इशारे करते हैं। इससे छात्राएं स्कूल आने-जाने में खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। बुधवार को विद्यालय बंद होने के बाद घर जा रहीं कुछ छात्राओं को शोहदे रास्ते में घेरकर छेड़ने लगे। पीछे आ रहे एक छात्र ने जब इसका विरोध किया तो उसको मारपीट कर घायल कर दिए। प्रधानाचार्य ने पुलिस से पेट्रोलिंग कर मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने कहा कि शिकायत मिली है। दो लड़कों को पकड़ कर पुलिस शांतिभंग की धारा में चालान की है। पुलिस मनचलों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed