फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Crowd increased in medical college, patients clashed with guards

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में बढ़ी भीड़, गार्ड से उलझे मरीज

Fri, 13 Sep 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 13 Sep 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Crowd increased in medical college, patients clashed with guards
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में भीड़ बढ़ गई है। इसका असर व्यवस्था पर पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को हर जगह पर डेढ़ से दो घंटे तक मरीजों को बारी के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ी। सर्जरी में मरीज सुरक्षा कर्मी से उलझ गया। समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया, जबकि मेडिसिन व ईएनटी में भी धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिले के विभिन्न इलाकों के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग इलाज कराने पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को करीब दो हजार से अधिक लोगों ने इलाज के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। सुबह से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कतार लग गई। सुबह 11 बजे मेडिसिन विभाग के दोनों कक्षों में लंबी कतार लग गई। डॉ. सराजुद्दीन, डॉ. प्रांजल, डॉ. विश्वजीत ने 550 से अधिक मरीजों का इलाज किया। यहां लोगों ने हो-हल्ला किया।
विज्ञापन

सर्जरी विभाग में मानवेंद्र कुमार ने 150 से अधिक मरीजों इलाज किया। यहां करीब एक बजे लंबी लाइन लगी थी। इसी बीच दरवाजे पर कुछ लोग पहुंचे गए और अंदर जाने का प्रयास करने लगे। सुरक्षा कर्मी के रोकने पर उलझ गए और कहासुनी होने लगी। समझा-बुझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेस्ट व टीबी में डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. ज्योति सिंह ने 130 से अधिक , ईएनटी में डॉ. प्रदीप गुप्ता ने 225 इलाज किया। यहां मरीजों ने धक्का-मुक्की की। नेत्र विभाग में डॉ. कन्हैया, डॉ. अदिती ने 320 मरीजों का इलाज किया। दंत में डॉ. अफसाना अंसारी, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. निहारिका, डॉ. प्रियंका ने 71, कम्युनिटी मेडिसिन में डॉ. प्रेमप्रकाश ने 64, मानसिक में 108, आर्थो में 322, चर्म में डॉ. अजीत पाल, डॉ. प्रकृति ने 360 मरीजों का इलाज किया गया।
कोट
अस्पताल में भीड़ रही। पर सभी को इलाज, जांच, दवा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। लोगों को व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की जरूरत है।
डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed