फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Construction was going on despite the ban, workers ran away after seeing the police

Deoria News: भागलपुर में सरयू का जलस्तर 7 सेमी घटा, अब भी खतरे के निशान से 90 सेमी ऊपर

Fri, 20 Sep 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 20 Sep 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Construction was going on despite the ban, workers ran away after seeing the police
बरहज के पटेल नगर में सड़क पर फैले बाढ़ के पानी को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं  
भागलपुर। नेपाल से पानी छोड़ने की वजह से सरयू नदी हफ्ते से उफान पर थी लेकिन बृहस्पतिवार से नदी का जलस्तर घटने लगा। नदी के जलस्तर में बृहस्पतिवार शाम चार बजे 7 सेमी की कमी दर्ज की गई। नदी अब भी खतरे के निशान से 90 सेमी ऊपर बह रही है। जिससे तटवर्ती इलाकों के लोगों को राहत तो मिली है, दहशत बरकरार है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार सुबह तुर्तीपार रेगुलेटर पर स्थिर होने के बाद धीरे-धीरे कम होने लगा, दोपहर से नदी में एक सेमी प्रति घंटे की कमी आने लगी। बुधवार शाम चार बजे रेगुलेटर पर नदी का जलस्तर 65.27 मीटर दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार शाम को नदी का जलस्तर 65.20 मीटर दर्ज किया गया। नदी अब भी रेगुलेटर पर अंकित खतरे के निशान 64.30 मीटर से 90 सेमी ऊपर बह रही है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से तटवर्तियों की नींद उड़ाने वाली सरयू नदी का जलस्तर घटने से तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है लेकिन नदी की धारा अब भी भागलपुर-मईल मार्ग को बचाने के लिए बने छित्तूपुर, देवसिया गांव के सामने बने स्पर बंधों पर प्रहार कर रही है। तटवर्ती गांवों देवसिया और नरियांव के बाहरी घरों में अब भी दो से तीन फिट पानी भरा है। रिहायशी इलाकों से पानी निकलने में अभी दो से तीन दिन का समय लग सकता है। बाढ़ विभाग के सहायक अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि नदी के जलस्तर में कमी हो रही है। फिलहाल बाढ़ की संभावना टल गई है। बंधों और जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरयू नदी का जलस्तर पांच सेमी घटा, दुश्वारियां बरकरार
फोटो समाचार-19डीईओ 131, 132

दियारा और भदिला प्रथम गांव में कम नहीं हो रही मुश्किलें, पटेल नगर में घुसा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी

बरहज। सरयू नदी का पानी खतरे के निशान से 1.40 मीटर ऊपर बह रहा है। हालांकि बृहस्पतिवार को सरयू के थमने से जलस्तर में पांच सेमी की कमी आई है। फिलहाल बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की दुश्वारियां जस की तस बनी हुई हैं। वहीं जलस्तर में कमी से लोगों ने राहत महसूस किया है।
नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने से करीब एक सप्ताह से नदी ने रौद्र रूप अख्तियार कर लिया था। रोजाना जलस्तर में 10-15 सेमी का इजाफा हो रहा था। सरयू का जलस्तर बढ़ने से राप्ती भी उफना गई थी। सरयू में आई बाढ़ से परसियां के बिचला टोला, नकियहवां, राजभर टोला, दसरसरिया, माहो टोला और विशुनपुर देवार के कत्लहिया, चौहान बस्ती, नई-पुरानी बस्ती सहित दर्जनों मजरों में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है। भदिला प्रथम गांव चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया है।

गोरखपुर जनपद के विस्थापित कोलखास गांव में बाढ़ का पानी लोगों के दरवाजे तक पहुंच गया है। चारों ओर पानी ही पानी हो जाने से लोगों की सांसत कम होने का नाम नहीं ले रही है। सुबह से जलस्तर में आई पांच सेमी की कमी से लोग नदी का जलस्तर कम होने की उम्मीद जता रहे हैं।
कोट-
जलस्तर में पांच सेमी की कमी आई है। नदी के पीछे हटने का आसार दिख रहा है। बंधों की मॉनिटरिंग की जा रही है। खतरे की कोई बात नहीं है।
अशोक द्विवेदी सहायक अभियंता, बाढ़ खंड विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed