फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In Deoria, CBI arrested bank manager and peon taking bribe

Deoria News: घूस लेते बैंक मैनेजर और चपरासी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार- रंगे हाथों 3500 रुपये लेते पकड़ा

Sat, 21 Sep 2024 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Sep 2024 04:02 AM IST
सार

बरियारपुर थाना क्षेत्र के लगड़ा गांव निवासी मनीष गुप्ता पुत्र रामभरोसा गुप्ता बैंक से ऋण लेने के लिए कई दिनों से चक्कर काट रहे थे। उनकी मुलाकात बैंक के चपरासी से हुई तो उसने 3500 रुपये देने पर बैंक मैनेजर से कह कर तुरंत लोन पास करवाने की बात कही। इसके बाद मनीष गुप्ता ने सीबीआई से संपर्क किया।

विज्ञापन
In Deoria, CBI arrested bank manager and peon taking bribe
बडौदा यूपी बैंक के  मैनेजर प्रिंस जायसवाल और चपरासी अनूप को सीबीआई ने पकड़ा।

विस्तार

बड़ौदा यूपी बैंक शाखा रामपुर अवस्थी धुसवा के मैनेजर व चपरासी को शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने 3500 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। रात करीब नौ बजे टीम बैंक मैनेजर व चपरासी को लेकर लखनऊ रवाना हो गई।

विज्ञापन

बरियारपुर थाना क्षेत्र के लगड़ा गांव निवासी मनीष गुप्ता पुत्र रामभरोसा गुप्ता बैंक से ऋण लेने के लिए कई दिनों से चक्कर काट रहे थे।

उनकी मुलाकात बैंक के चपरासी से हुई तो उसने 3500 रुपये देने पर बैंक मैनेजर से कह कर तुरंत लोन पास करवाने की बात कही। इसके बाद मनीष गुप्ता ने सीबीआई से संपर्क किया। सीबीआई शुक्रवार को बड़ौदा यूपी बैंक शाखा रामपुर अवस्थी धुसवा के बाहर पहुंची।
विज्ञापन


इसके बाद चपरासी को 3500 रुपये देकर बैंक के अंदर भेजा। बैंक में पहुंचते ही मनीष गुप्ता चपरासी अनूप को 3500 रुपये देने लगे। इसी दौरान सीबीआई टीम के दस से बारह लोग बैंक में पहुंचे और अनूप को रुपये लेते हुए पकड़ लिया। इसके बाद बैंक में मौजूद 20 से अधिक खाताधारकों को बाहर कर गेट अंदर से बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रात के 8:45 बजे बैंक कर्मचारियों से पूछताछ कर टीम बाहर निकली। इसके बाद बड़ौदा यूपी बैंक के मैनेजर प्रिंस जायसवाल और चपरासी अनूप को अपने साथ ले गई।


छापे के दौरान मौके पर बैंक के रीजनल मैनेजर धर्मवीर और बरियारपुर थानाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। सीबीआई के डीएसपी अमित राठी ने बताया कि बैंक मैनेजर के कहने पर घूस लेते हुए चपरासी गिरफ्तार किया गया है। दोनों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed