फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: 11 defaulters cut off electricity connections

Deoria News: 11 बकायेदारों बिजली कनेक्शन काटे

Fri, 06 Sep 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 06 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: 11 defaulters cut off electricity connections
बरहज। बिजली निगम पिछले तीन दिनों से विभाग बकाया वसूली को लेकर अभियान चला रहा है। बृहस्पतिवार को 11 बकायेदारों बिजली कनेक्शन काट दिया और दर्जन भर उपभोक्ताओं से 2.5 लाख रुपये जमा करवाए हैं। जिले में 10 हजार रुपये से अधिक रुपये के बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेद करने के अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एक्सईएन छैलबिहारी के निर्देश पर एसडीओ रोहित पांडेय, जेई मनीष गुप्त के नेतृत्व में पिछले तीन दिनों से टीम बनाकर बकाया वसूली अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में 10 हजार रुपये से ज्यादा के बकायेदारों का कनेक्शन काटा जा रहा है। विभागीय कर्मियों के अनुसार नगर के 6500 में से 182 उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम कार्यालय का 63 लाख 75 हजार रुपये बकाया है। चलाए जा रहे अभियान के कारण किसी तरह 20 उपभोक्ताओं ने एक लाख 73 हजार रुपये बकाया जमा करा दिया है। जबकि 59 उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदित किए जा चुके हैं। शेष 103 बकायेदारों का कनेक्शन विच्छेदित किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि थाना, तहसील, ब्लॉक, नगरपालिका आदि अधिकांश सरकारी कार्यालय बकायेदारों की सूची में हैं। इन कार्यालयों के जिम्मेदारों द्वारा बिल भुगतान में रुचि नहीं दिखाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग समय से बिजली नहीं दे रहा है। जबकि बिल भी सही नहीं दे रहा है। जिससे बकाया चढ़ा हुआ है। एक्सईएन छैलबिहारी ने बताया कि अभियान चलाकर शेष बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं पर कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन


इंसेट में-
बरहज डिवीजन में 9720 उपभोक्ता नहीं जमा कर रहे बिल
स्थानीय डिवीजन में करीब 50,000 उपभोक्ता हैं, जयनगर, तहसील, महेन, जरार आदि फीडरों से 9720 घरेलू कनेक्शनों के उपभोक्ताओं पर विभाग का करीब 44 करोड़ 23 लाख रुपये बकाया है। लोगों के अनुसार ये उपभोक्ता कनेक्शन लेने के बाद से बिल नहीं जमा किए हैं। वहीं करीब 103 कामर्शियल उपभोक्ताओं पर भी विभाग का 62 लाख 64 हजार रुपये का बकाया है। विभागीय कर्मियों के अनुसार ऐसे बकायेदारों पर भी जल्द ही नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed