फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Murder News: Villagers cried while narrating the horrific scene before their eyes

देवरिया नरसंहार की जुबानी: भयावह मंजर की दास्तां सुनाते हुए रो पड़े लोग, कहा- कोई बचाने की हिम्मत न दिखा पाया

Tue, 03 Oct 2023 10:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Oct 2023 10:30 AM IST
सार

देवरिया के कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या से आक्रोशित पूर्व जिला पंचायत सदस्य पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की गोली मारकर और धारदार से वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Deoria Murder News: Villagers cried while narrating the horrific scene before their eyes
देवरिया हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर सोमवार की सुबह हुई नरसंहार के चश्मदीद ग्रामीण घटना दी दास्तां सुनाते सिहर जा रहे थे और रो पड़ रहे थे। उनके चेहरे पर भयावह मंजर का खौफ साफ दिख रहा था। एक हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ के चेहरे पर गुस्सा और आंख में प्रतिशोध की आग को देख कोई भी गांव वाला घटना के दौरान बीच बचाव तक करने नहीं गया। 
विज्ञापन


भीड़ के ताबड़तोड़ हमले को लोग सौ मीटर की दूरी से देख तमाशबीन बने रहे। गांव की बुजुर्ग लौजारी देवी घटना के बारे में बताते हुए रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि हत्या से दो परिवार तबाह हो गए। करीब आधे घंटे तक घटनास्थल पर जाने की किसी की हिम्मत नहीं हो पाई। हर किसी की निगाह एक पक्ष के लोगों को ढूंढ कर मारने को बेताब दिख रही थी।
विज्ञापन


ऊषा देवी ने कहा कि सुबह अभी घर के बच्चे ठीक तरह से सोकर उठ भी नहीं पाए थे कि छह लोगों की हत्या की खबर ने सनसनी फैला दी। एक हत्या के बाद जब भीड़ ने मोहल्ले में एक परिवार पर हमला बोला, तो भय से लोग घरों में दुबक गए। लोगों के सिर पर खून करने का जुनून सवार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र यादव ने कहा कि नरसंहार से गांव में दहशत का माहौल है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद बदला लेने पहुंची भीड़ का कोई चेहरा नहीं था। भीड़ में सिर्फ गुस्सा दिख रहा था। जिसको देख गांव वाले पुलिस के आने के बाद ही मौके पर पहुंचे। घटना से गांव में लोग डरे हुए हैं। जमीन के विवाद ने परिवार को बर्बाद कर डाला।
 

अनिल साहनी ने कहा कि फिल्मी अंदाज में भीड़ ने एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर डाली। अभी गांव के लोगों को कुछ विवाद समझ में आता कि छह लोगों के हत्या की पटकथा लिख दी गई। गांव में भीड़ के बीच जब छह लाशें निकलीं तो देख लोगों के मुंह से आह निकल आया।

एक परिवार के पांच लोगों समेत छह की हत्या
आपको बता दें कि देवरिया के कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या से आक्रोशित पूर्व जिला पंचायत सदस्य पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की गोली मारकर और धारदार से वार कर हत्या कर दी। 

 

सबसे छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल है। मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों त्वरित सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके बाद दोपहर होते-होते प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार हेलीकॉप्टर से देवरिया पुलिस लाइंस पहुंच गए। 

 

दल-बल के साथ दोनों उच्चाधिकारियों ने लेहड़ा टोला में घटनास्थल का निरीक्षण किया। यहां पीड़ित दोनों परिवारों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।

 

देवरिया के फतेहपुर के अभयपुर टोला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव (45) का उसी गांव के लेड़हा टोला निवासी सत्यप्रकाश दूबे से लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। सत्यप्रकाश के भाई ज्ञानप्रकाश ने अपने हिस्से की दस बीघा जमीन प्रेमचंद यादव को बैनामा कर दी है। विवाद की जड़ यह जमीन ही है जिसपर एक मुकदमा दीवानी न्यायालय में चल रहा है।


सोमवार की सुबह प्रेमचंद यादव बाइक से अपने खेतों का मुआयना करने गए थे। इसके बाद वह लेड़हा टोले पर सत्यप्रकाश दूबे के घर मुकदमे में सुलह-समझौते की बात करने चले गए। बातचीत के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि सत्यप्रकाश और उनके घर के लोगों ने प्रेमचंद यादव पर धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी।

 

हत्या की सूचना मिलने पर प्रेमचंद के घर और टोले के लोगों ने लाठी-डंडे और असलहे लेकर सत्यप्रकाश के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सत्यप्रकाश (50), उनकी पत्नी किरन (48), बेटी सलोनी (18), नंदनी (8) और पुत्र गांधी (15) को लाठी-डंडे से पीटकर कर और गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी। 


 

वहीं, दस साल का पुत्र अनमोल बुरी तरह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed