फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Murder Case: New revel in mass murder case Prem went to reconcile on pretext of repaying tractor loan

Deoria Murder Case: सामूहिक हत्याकांड में सामने आई ये नई बात, इस बहाने सुलह करने का गया था प्रेम... मारा गया

Thu, 05 Oct 2023 10:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 05 Oct 2023 10:54 AM IST
सार

देवरिया सामूहिक हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। एक शख्स ने बताया कि प्रेम चंद यादव ट्रैक्टर लोन चुकाने के बहाने सुलह करने का गया था। बुधवार को गांव के एक व्यक्ति ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि घटना वाले दिन की पूरी कहानी बताई।

विज्ञापन
Deoria Murder Case: New revel in mass murder case Prem went to reconcile on pretext of repaying tractor loan
देवरिया हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोला में हुए सामूहिक हत्याकांड में एक नई बात सामने आई है। गांव के एक आदमी की बातों पर यकीन करें तो प्रेम यादव वारदात वाले दिन सत्यप्रकाश दूबे के घर सुलह करने के इरादे से गया था, लेकिन जान गंवा दी। इस बात की जानकारी पुलिस को भी है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार को गांव के एक व्यक्ति ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि घटना वाले दिन वह सत्यप्रकाश दूबे के घर के पास से गुजर रहा था। उस समय दोनों के बीच बहस होती देख कुछ देर के लिए रुक गया था। इस आदमी का कहना है कि प्रेम ने बाइक खड़ी करके कहा था कि पंडित जी (सत्यप्रकाश) मुकदमा लड़ने से कोई फायदा नहीं है। 
विज्ञापन


यह कई पीढ़ी तक चलेगा। आपको रुपये की जरूरत है। हम रुपये दे देंगे, आप कर्ज चुका दीजिए। सुलह कर लीजिए। इतना सुनते ही सत्यप्रकाश ने प्रेम को झापड़ मार दिया। इसी बीच किसी ने प्रेम के सिर पर भारी वस्तु से वार कर दिया। प्रेम जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रेमचंद यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की पुष्टि सिर में चोट लगने से हुई बताई गई है। इस आदमी ने बताया कि सत्यप्रकाश ने लोन पर ट्रैक्टर लिया था, जिसकी तहसील से आरसी कट चुकी थी। कुछ दिन पहले पंचायत भवन पर इस संबंध में नोटिस चस्पा किया गया था। इसकी जानकारी प्रेम यादव को हो गई थी। 
 

उसे लगा था कि लोन के पैसे वह दे देगा तो दूबे उससे सुलह कर लेंगे। शायद यही सोचकर वह उस दिन दूबे के यहां गया था। बता दें कि प्रेम की मौत की खबर जब गांव में फैली तो उसके बाद उसके पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और सत्यप्रकाश दूबे के घर पर हमला कर दिया। 

 

हमले में सत्यप्रकाश दूबे, उनकी पत्नी, दो बेटी और एक बेटे को मार डाला गया। एक बेटे को मरा समझकर छोड़ दिया। उसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
 

अगर कोई लोन नहीं जमा करेगा तो आरसी कटेगी ही। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। सत्यप्रकाश दूबे ने ट्रैक्टर के लिए कर्ज लिया था। - के कौंडिल्य, तहसीलदार रुद्रपुर

पहले सत्यप्रकाश दूबे के दरवाजे पर कहासुनी और मारपीट हुई थी। इसके बाद मामला बिगड़ गया और भीड़ जुट गई। इसी वजह से इतनी बड़ी घटना हो गई। मामले की जांच की जा रही है। - राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
 

खलिहान की भूमि पर बना है प्रेम का मकान
फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में पांच लोगों की हत्या के आरोपी प्रेम यादव का मकान खलिहान की भूमि पर बना है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, राजस्व विभाग की छानबीन में प्रेम यादव का मकान खलिहान की भूमि पर बना पाया गया है। इसकी रिपोर्ट मंगलवार की रात राजस्व विभाग की टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों को सौंप दी थी। 

 

इसके बाद रात में ही निर्णय हो गया कि बुधवार की सुबह आठ बजे लेहड़ा टोले की सरकारी जमीनों पर बने मकानों को ध्वस्त कर दिया जाएगा। रात में ही कुछ लेखपालों को बुलडोजर की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दे दी गई। इसके बाद जिला मुख्यालय, रुद्रपुर तहसील व बरहज क्षेत्र के कई जेसीबी मालिकों के पास फोन किया गया। 

 

रात में ही चार बुलडोजर की व्यवस्था की गई। बुधवार की सुबह एक बुलडोजर गांव के बाहर खड़ा कर दिया गया। इस जगह से अवैध बताया जा रहा प्रेम यादव का मकान कुछ दूरी पर है। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। धीरे-धीरे पुलिस और पीएसी के अतिरिक्त जवान भी गांव पहुंच गए।

 

 इसी बीच फोन आया कि कार्रवाई दो घंटे बाद 10 बजे से शुरू की जाएगी। दोपहर करीब 12 बजे गांव में तैनात कर्मचारियों ने राजस्व विभाग से संपर्क किया तो पता चला कि आला अफसर कागजी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। आदेश के इंतजार में धीरे-धीरे पूरा दिन बीत गया। विभाग के जानकारों का कहना है कि जिला स्तर पर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। 

 

सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माण की सूची तैयार है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। देर शाम तक कार्रवाई का आदेश न मिलने के कारण बुलडोजर नहीं चला। मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय ने बताया कि सरकारी जमीनों की पैमाइश की गई है। इसकी रिपोर्ट भेजी गई है। आगे की कार्रवाई निर्देश मिलने पर की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed