फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria medical college got approval of nmc

देवरिया मेडिकल कॉलेज को एनएमसी की हरी झंडी

Thu, 14 Oct 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
deoria medical college got approval of nmc
देवरिया मेडिकल कॉलेज को एनएमसी की हरी झंडी
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज को एनएमसी से हरी झंडी मिल गई है। इस संबंध में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) का बुधवार की रात में पत्र आया। अब मेडिकल कालेज में छात्रों के पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है। सौ छात्रों के प्रवेश की अनुमति मिली है। इससे मेडिकल कॉलेज तथा उससे संबद्ध जिला अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मचारियों में खुशी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2018 में मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया था। इसके बाद कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की देखरेख में कार्य शुरू हुआ। अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है, जबकि कुछ कार्य चल रहा है। कुछ माह पहले मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद अगस्त माह में एनएमसी की टीम ने मेडिकल कालेज का दो दिन तक निरीक्षण किया। उस समय कुछ कमी मिली। इसके बाद प्राचार्य डॉ. एएम वर्मा के नेतृत्व में डॉ. प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. एसके सिंह, डॉ. मृत्युंजय पांडेय, डॉ. संजय भट्ट, डॉ. शालिनी गुप्ता व अन्य कर्मचारी कमियों को दूर करने में मनोयोग से जुट गए। इस बीच कभी-कभी उन्हें निराशा भी मिली, लेकिन प्राचार्य टीम का हौसला बढ़ाते रहे। इस बीच एनएमसी टीम के पुन: निरीक्षण को लेकर तैयारी की गई, लेकिन तीन सदस्यीय टीम ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेसिंग से मेडिकल कालेज की तैयारी के बारे में जानकारी ली। साथ ही प्रथम वर्ष में पढ़ाई के लिए एनाटमी, फिजियोलाजी व बायो केमिस्ट्री विभाग की तैयारियों के बारे में पूछा और वीडियो मांगा। तमाम झंझावातों के बाद आखिरकार टीम की मेहनत रंग लाई और मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की अनुमति मिली। आयुर्विज्ञान आयोग ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज को अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ के अंतर्गत मान्यता प्रदान करते हुए एमबीबीएस में 2021-22 सत्र से सौ सीट पर दाखिले की अनुमति दी है। इस संबंध में बुधवार की रात मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी) के अध्यक्ष ने पत्र भेजा। यह जानकारी मिलते से मेडिकल कालेज व उससे संबद्ध जिला अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। अब जल्द ही मेडिकल कालेज के लोकार्पण की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए सौ सीटों पर प्रवेश की अनुमति मिल गई है। यह चिकित्सकों, कर्मचारियों, प्रशासन सहित अन्य लोगों के सहयोग से हो सका है। यह जनपद के लिए उपलब्धि है। -डॉ. एएम वर्मा, प्राचार्य, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed