फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Mass Murder Former CM Akhilesh Yadav will come to Deoria on October 16

Deoria Mass Murder: 16 अक्तूबर को देवरिया आएंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव, श्रद्धाजंली सभा में होंगे शामिल

Thu, 12 Oct 2023 03:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Oct 2023 03:02 PM IST
सार

देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Deoria Mass Murder Former CM Akhilesh Yadav will come to Deoria on October 16
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देवरिया के फतेहपुर में हुए सामूहिक हत्याकांड के बाद पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 16 अक्तूबर को जिले में आएंगे। इस दौरान वह श्रद्धाजंली सभा में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


बता दें कि फतेहपुर गांव में प्रेम के मकान की पैमाइश के दौरान हंगामे के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं, बैरियाघाट से लेकर पैमाइश स्थल तक हंगामा करने वाले अराजकतत्वों की पहचान कर कार्रवाई में भी पुलिस-प्रशासन की टीम लगी है। गांव में किसी भी प्रकार की जुटान और धरना-प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मृतक प्रेम यादव की पत्नी शीला ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के चलते भय का माहौल बन गया है। हमारे पति को जानने वालों की इच्छा होने के बावजूद भी गांव में घुसने नहीं दिया जा रहा है। लोग फोन करके बता रहे हैं कि धारा 144 का हवाला देकर न पहुंच पाने का खेद जता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेम यादव के मकान पर अब बुलडोजर चलना तय, तहसीलदार ने सुनाया बेदखली का फैसला

पत्नी ने मांग किया है कि मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए हिंदू रीति रिवाज से पति का ब्रह्मभोज कराने में मदद करें। जबकि दूसरी तरफ उसने कहा कि प्रशासन की पैमाइश के बाद आए एकपक्षीय फैसले से बच्चे दहशत में हैं। अगर मकान पर बुलडोजर चल गया तो हम बर्बाद हो जाएंगे। एक तो पति की हत्या होने तो दूसरी तरफ छत भी गिर जाएगा तो मेरी दुनिया ही उजड़ जाएगी। कम से कम प्रशासन और शासन को हमारे ऊपर विचार करना चाहिए। मेरे मासूम बच्चे और मैं कहां जाऊंगी। अब तो पति भी नहीं रहे।

इसे भी पढ़ें: आंबेडकर जनमोर्चा आंदोलन में शामिल विदेशी नागरिक गिरफ्तार, आईबी ने की पूछताछ
 

उधर, फतेहपुर सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों की मकान पर बुलडोजर चलाने का तहसीलदार ने बुधवार को अंतिम फैसला दे दिया। उन्होंने सरकारी जमींनों पर अवैध रूप से मकान और बाउंड्रीवाल बनाकर काबिज मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के पिता अभयपुर गांव के रामभवन, गोरख और परमहंस पर जुर्माना लगाकर बेदखली का आदेश जारी कर फाइल दाखिल दफ्तर कर दिया।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, बोले- त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

ये है पूरा मामला
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed