फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria is known since the Treta Yuga, where Lord Shri Ram had visited

Deoria News: त्रेतायुग से है देवरिया की पहचान, भगवान श्रीराम ने किया था प्रवास

Sat, 21 Feb 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Deoria is known since the Treta Yuga, where Lord Shri Ram had visited
भटनी। क्षेत्र के बनकटा शिव-सल्लहपुर गांव में शुक्रवार को श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण और पूजन किया।
विज्ञापन

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देवरिया की पहचान त्रेतायुग से जुड़ी हुई है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां भगवान श्रीराम का प्रवास रहा है, जिससे यह क्षेत्र आस्था और संस्कृति की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बन जाता है। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है। सरकार भारतीय संस्कृति और धार्मिक स्थलों के संरक्षण व विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। मंदिर, तीर्थ और आध्यात्मिक परंपराएं हमारी पहचान हैं, जिन्हें मजबूत बनाकर ही आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मंत्र पर काम करते हुए समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने लोगों से सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने और समाज में सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान आयोजक प्रभात कुमार राय ने उपराज्यपाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अंतर्यामी सिंह, उमाशंकर राय, अजय राय, मुन्ना राय, धीरेंद्र प्रकाश राय, अनूप राय, डॉ. राजेश यादव, सच्चिदानंद तिवारी, श्रीराम प्रसाद समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
उप राज्यपाल की सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, कई थानों की पुलिस रही तैनात

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के आगमन को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
उप राज्यपाल की सुरक्षा में एडीएम प्रशासन और एडिशनल एसपी के नेतृत्व में करीब दस थानों की पुलिस तैनात रही। कार्यक्रम स्थल के अलावा मुख्य मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। सुरक्षा व्यवस्था की कमान एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह के हाथ में रही। उनके साथ एसडीएम सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव, एडिशनल एसपी सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह और सीओ यातायात भी लगातार सक्रिय रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा से जुड़े सभी बिंदुओं की समीक्षा की।

इसके अलावा भटनी, भाटपाररानी, खामपार, खुखुंदू, मईल, गौरीबाजार, देवरिया समेत करीब दस थानों की पुलिस, पीएसी और यातायात पुलिस की भी तैनाती की गई थी। पुलिसकर्मियों को अलग-अलग सेक्टर में बांटकर जिम्मेदारियां दी गई थीं। प्रवेश द्वारों पर सघन जांच और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई, जबकि यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्लान लागू किया गया।

क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में रही, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed