फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria hostel will participate strongly

Deoria News: सब जूनियर स्टेट वाॅलीबाल प्रतियोगिता में दमदारी से प्रतिभाग करेगी देवरिया छात्रावास

Tue, 02 May 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 02 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Deoria hostel will participate strongly
- प्रतियोगिता की तैयारी के लिए जुटे हैं खिलाड़ी, पिछली बार स्वर्ण पदक से चूक गई थी टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। 11 से 14 मई तक आगरा के एकलव्य स्टेडियम में राज्य स्तरीय सब जूनियर वाॅलीबाल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें देवरिया छात्रावास की टीम भी दमदारी से हिस्सा लेगी। पिछले साल गोरखपुर में हुुई इसी प्रतियोगिता में छात्रावास की टीम तीसरे स्थान पर रही थी। प्रशिक्षक का दावा है कि इस बार अपने प्रदर्शन के दम पर टीम की नजर स्वर्ण पदक पर रहेगी।
वाॅलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से सब जूनियर वाॅलीबाल प्रतियोगिता की तिथि निर्धारित कर दी गई है। यह 27 मई से एक जून तक कोलकाता में आयोजित होगी। ऐसे में स्टेट प्रतियोगिता की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं, जो 11 से 14 मई तक आगरा में होनी है। इसमें प्रदेश के 18 मंडल, गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के अलावा छात्रावास की पाचों टीमें जिसमें बांदा, प्रयागराज, मैनपुरी, अयोध्या व देवरिया की टीमें भी हिस्सा लेंगी। देवरिया छात्रावास की टीम इस प्रतियोगिता की तैयारी में जीजान लगाकर जुटी हुई हैं। पिछले वर्ष गोरखपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में देवरिया छात्रावास की टीम तीसरे स्थान पर रही थी। इस बार टीम स्वर्ण जीतने के लिए पूरा प्रयास करने में लगी है।
विज्ञापन

----------
अच्छे प्रदर्शन की बदौलत जीतेगी टीम
वालीबाल छात्रावास के प्रशिक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि टीम में सलमान व आसिफ सेंट्रल ब्लॉकर, निखिल यादव लिब्रो, मो.अयान, आदित्य गुप्ता, आबिद व निखिल यादव काउंटर अटैकर के रूप में खेलेंगे। मो.अयान का उपयोग यूनिवर्सल के रूप में भी किया जाएगा। अभी टीम में कुल आठ ही खिलाड़ी हैं। लेकिन इनकी तैयारी अच्छी है। प्रतियोगिता के दौरान छह ग्राउंड पर उतरेंगे। दो रिजर्व में रहेंगे। उन्होंने बताया कि अच्छे प्रदर्शन के दम पर हम इस बार स्वर्ण पदक जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। पिछले साल कुछ खामियां रह गई थीं, इस बार उन पर काफी काम किया गया है। इसी प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर नेशनल के लिए यूपी टीम का चयन किया जाएगा, जो कोलकाता में इसी माह प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed