{"_id":"67f63d29900f35e68b0ca5e8","slug":"deoria-dm-s-daughter-avyana-won-the-under-7-girls-category-title-in-chess-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: देवरिया डीएम की बेटी ने जीता अंडर 7 बालिका शतरंग का खिताब, दूसरी बेटी भी रखती है इस खेल में रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: देवरिया डीएम की बेटी ने जीता अंडर 7 बालिका शतरंग का खिताब, दूसरी बेटी भी रखती है इस खेल में रुचि
Wed, 09 Apr 2025 02:56 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:56 PM IST
सार
अव्याना ने अपने विजय अभियान में गौरी सक्सेना, राध्या नारंग और कस्वि को हराया। अंतिम चक्र में आरना त्रिपाठी से उनका मुकाबला ड्रॉ रहा। इस जीत के साथ अव्याना को नेशनल अंडर-7 गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप में यूपी का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
दोनों बेटिया के साथ डीएम
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
देवरिया डीएम दिव्या मित्तल की बेटी आव्यना ने सीतापुर में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य अंडर-7 बालिका वर्ग शतरंज चैंपियनशिप-2025 का खिताब अपने नाम किया है। आव्यना ढिल्लो ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 में से 4.5 अंक हासिल कर विजेता बनीं। इनकी इस उपलब्धि पर पूरे परिवार को गर्व है।
विज्ञापन
देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की बेटी अव्याना न सिर्फ शतरंज में होनहार हैं, बल्कि पढ़ाई में भी अव्वल हैं।
जानकारी के मुताबिक, अव्याना ने अपने विजय अभियान में गौरी सक्सेना, राध्या नारंग और कस्वि को हराया। अंतिम चक्र में आरना त्रिपाठी से उनका मुकाबला ड्रॉ रहा। इस जीत के साथ अव्याना को नेशनल अंडर-7 गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप में यूपी का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। फिलहाल गोरखपुर के अनुभवी शतरंज कोच जितेन्द्र सिंह आव्यना को तकनीकी प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन