{"_id":"5e3466618ebc3e4ad9297458","slug":"deoria-deoria-news-gkp339271444","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में रही हड़ताल, मांगों को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में रही हड़ताल, मांगों को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बैंक कर्मचरियो ने अपनी मांगो को लेकर सुभाष चौक पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
- फोटो : DEORIA
बैंकों में रही हड़ताल, मांगों को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन
शाखाएं बंद रहने से मायूस होकर लौटे लोग, कैश के लिए एटीएम पर उमड़े लोग
पीएनबी मुख्य शाखा एवं एसबीआई मुख्य शाखा परिसर में हुई नारेेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। वेतन पुनरीक्षण, पांच दिनों तक की बैंकिंग, नई पेंशन योजना समाप्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को बैंककर्मियों के हड़ताल पर से जिले की सभी राष्ट्रीयकृत एवं प्राइवेट बैंकों की शाखाएं बंद रही। बंदी के कारण शाखाओं पर आए ग्राहक बैरंग लौटने को मजबूर रहे। वहीं कामकाज नहीं होने से जिले में करीब 100 करोड़ से अधिक का व्यवसाय प्रभावित हुुआ।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर पूर्व निर्धारित दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन बैंक शाखाओं में तालाबंदी रही। राघवनगर स्थित एसबीआई मुख्य शाखा कार्यालय परिसर में अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टॉफ एसोसिएशन के आंचलिक सचिव एसपी मिश्र के नेतृत्व में बैंक कर्मी ने धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण बैंकों में कार्यरत लोगों के हितों को नुकसान पहुंच रहा है। वेतन वृद्धि की मांग कई वर्षों से लंबित हैं, बावजूद इसके मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शन में अधिकारी संगठन के पूर्व पदाधिकारी अनिल बरनवाल, एसएस त्रिपाठी, श्रवण कुमार, वीरेंद्र शुक्ला, अमित कुुमार, राकेश मिश्र, महेंद्र सिंह, संतोष राय, पंकज कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे। यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन से जुड़े सदस्यों ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन रोड स्थित पीएनबी मुख्य शाखा परिसर में बैनर के साथ मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष आरके राय व मंत्री डीके गुप्ता ने बताया कि बैंककर्मियों की मांगें नहीं मानीं गई तो हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। सभा में तेजबहादुर, सुजीत चतुर्वेदी, अरविंद सिंह, जगदीश, सुमित कुमार, हिमांगी सिंह, प्रकाश चंद, राकेश विश्वकर्मा, अजीत गोपाल, अविनाश, शशिकांत, अखिलेश, अभय, त्रिपुरेश, विनोद, शिवानंद, अमितेश, मोनू, मनोज, संतोष, सौरभ आदि मौजूद रहे।
वर्तमान में जिले में कार्यरत हैं 231 बैंक
लीड बैंक प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि जिले में 125 सरकारी, 13 प्राइवेट, 73 पूर्वांचल बैंक की शाखाएं कार्यरत हैं। इसके अलावा 17 कोऑपरेटिव एवं 3 भूमि विकास बैंक की शाखाएं हैं। कुल एटीएम 182 हैं। शहर में एसबीआई मुख्य शाखा व सलेमपुर के एचडीएफसी बैंक में जिले की दो क्लीयरिंग हाउस हैं, जहां चेकों का आदान-प्रदान होता है।