फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria

सड़क हादसे में कारपेंटर की मौत

Thu, 30 Jan 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Deoria
आदित्य शर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : DEORIA
सड़क हादसे में कारपेंटर की मौत
विज्ञापन

बैकुंठपुर गांव के श्रीनगर का रहने वाला था आदित्य
छितौनी के पास बुधवार की देर शाम हुआ था हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली के बैकुंठपुर गांव के श्रीनगर टोला निवासी आदित्य शर्मा (30) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पुणे में रहकर कारपेंटर का काम करता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह परिवार का कमाऊ सदस्य था। बैकुंठपुर गांव के श्रीनगर टोला निवासी स्वर्गीय रामसकल की तीन संतानों में आदित्य बड़ा था। माता-पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उस पर आ गई थी। पुणे में आदित्य का भाई छोटे शर्मा भी वहीं रहता है। सबसे छोटा भाई राकेश घर पर रहकर पढ़ाई करता है। 15 दिन पूर्व आदित्य घर आए और शनिवार को वापस पुणे जाना था। बुधवार को आदित्य अपने रिश्तेदार के घर पथरदेवा गए थे। लौटते समय शाम साढ़े छह बजे तरकुलवा थानाक्षेत्र के छितौनी गांव के पास कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे गिरकर आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात एक बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पत्नी अनीता, बेटा आर्यन और सुयश के साथ ही भाइयों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सदर कोतवाल टीजे ने बताया कि सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed