फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria

एक घर में लाखों रुपये की चोरी, गोदाम और एक घर में चोरी का प्रयास

Thu, 30 Jan 2020 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Deoria
एक घर में चोरी, गोदाम और एक घर में प्रयास
विज्ञापन

तरकुलवा कस्बा और जमुनी गांव में हुई चोरी की घटना
एसओ के साथ ही डॉग स्क्वॉड टीम ने पहुंचकर की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। स्थानीय कस्बा में एक गोदाम, एक मकान और जमुनी गांव में बुधवार की रात चोरों ने एक घर का निशाना बनाया। जमुुनी गांव में चोर अपने मकसद में कामयाब रहे। लेकिन गोदाम और एक अन्य मकान में चोरी नहीं कर पाए। बृहस्पतिवार की सुबह जानकारी मिलने पर एसओ और डॉग स्क्वॉड ने जांच-पड़ताल की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

तरकुलवा थानाक्षेत्र के जमुनी गांव निवासी बुद्धू अंसारी बुधवार की रात परिवारवालों के साथ खाना खाने के बाद बरामदे में सो गए। रात के किसी समय चोर पीछे से दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए और तीन बॉक्स उठा ले गए। घर से करीब 200 मीटर दूर बॉक्स फेंक दिए थे। बृहस्पतिवार की सुबह बुद्धू को इस बात की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि पांच हजार रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र, झुमका, चांदी के कई जेवरात और कपड़े चोरी हो गए हैं। बुधवार की रात ही तरकुलवा कस्बा निवासी महेंद्र जायसवाल के घर की एक दीवार में नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन परिवारवालों के जग जाने से चोर भाग गए। इनके घर में तीसरी बार चोरी का प्रयास किया गया है। कुछ ही दूरी पर कनकपुरा गुलहरिया गांव निवासी राकेश कुशवाहा के इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान और गोदाम है। चोरों ने गोदाम का ताला और शटर तोड़ दिए। शटर के फंस जाने के कारण चोरों के मंसूबे पर पानी फिर गया। बृहस्पतिवार की सुबह तीनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप राय और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंच जांच-पड़ताल की। महेंद्र जायसवाल के घर के पीछे जांच के दौरान एक टॉर्च, घड़ी और इमरजेंसी लाइट मिली। सारा सामान बुद्धू अंसारी का था। इससे कयास लगाया गया कि एक ही गिरोह के चोर तीनों जगह गए थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि चोर जमुनी गांव में चोरी करने में सफल हुए हैं। कस्बा में दो स्थानों पर प्रयास किए हैं। जल्द ही चोरी का घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed