फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria

अपने बेहद मशहूर हुए गीतों से जमाया रंग, श्रोताओं की फरमाइशें की पूरी

Thu, 30 Jan 2020 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Deoria
देवरिया महोत्सव में खेसारी लाल ने गीत प्रस्तुत किया। - फोटो : DEORIA
खेसारी के गीतों से जमाया रंग, श्रोताओं की फरमाइशें की पूरी
विज्ञापन

देवरिया महोत्सव में बृहस्पतिवार की शाम रही भोजपुरी स्टार खेसारीलाल के नाम
भोजपुरी स्टार को सुनने, देखने को उमड़े रहे युवा, बुजुर्ग और महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। देवरिया महोत्सव में बृहस्पतिवार की शाम पूरी तरह भोजपुरी गायक एवं सिने स्टार खेसारीलाल यादव ने नाम रही। अपने ही अंदाज में गीतों से उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। भीड़ से ही उनकी फरमाइशें जानकर उसे पूरा किया। भक्ति गीतों से जो शुरूआत की, उसके बाद अपने गाए एक से बढ़कर एक गीतों से कार्यक्रम में समां बांध दिया। शाम करीब साढ़े सात बजे खेसारीलाल जैसे ही मंच पर आए, दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया। जय गणेश मंगल करना... वंदना के बाद दूसरा गीत माटी की मूर्ति से ताकेलि मुस्काई के, अजबे रुप लागे दुर्गा माई के.., से भक्ति का माहौल बनाया। इसके बाद अपने ही गाए गीत रतिया कहां बितवला ना, माई के करि अरतियां.., से श्रोताओं का दिल जीत लिया। भोजपुरी अभिनेता ने इसके बाद खुश भइली जानकी हनुमान के पाइके.., कौना सौतिन के सटल बा टिकुलिया हो.., नवंबर में जइबू हमार जान त दिसंबर ले ई देह ना रही.. गोरी तोहार चुनरी बा झलकउवा, जान मारे लहंगा लखनऊवा.., केकरा से लेहब स्वाद भतार अइहे होली के बाद.. नून रोटी खाएंगे, जिंदगी संग ही बिताएंगे..., आदि गीतों से माहौल में जोश भर दिया। बार-बार हंगामे के कारण कार्यक्रम में कई बार व्यवधान आया। उत्साहित युवा तो उनके गीतों पर अपने जगह पर ही झूमते नजर आए। भीड़ और लोगों के हो हल्ला की वजह से कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। लोगों को शांत कराने के लिए खेसारी लाल ने कई बार प्रयास किया, लेकिन भीड़ मानने को तैयार नहीं थी।
भीड़ में कई राउंड चलीं कुर्सियां
खेसारीलाल के कार्यक्रम को देखने के लिए जिले के विभिन्न जगहों से लोग पहुंचे थे। बृहस्पतिवार को दर्शकों की इतनी संख्या हो गई कि जिला प्रशासन की व्यवस्था भी फेल नजर आई। कई जगह तो बैरिकेडिंग टूट गई। उतावले दर्शक हर कीमत पर इस कार्यक्रम को पास से देखने के लिए हर जतन करने का प्रयास करते दिखे। दर्शकों की बेसब्री को देखते हुए मंच पर आए भोजपुरी स्टार को भी आखिर में यह कहना ही पड़ा कि एहीसे कहिने हमरे प्रोग्राम में कुर्सी ना लगावे के चाहीं।
विज्ञापन

रुका रहा कार्यक्रम, पुलिस ने भांजी लाठियां
भीड़ को संभालने में ठंड में भी पुलिस प्रशासन को पसीने छूट गए। उम्मीद से अधिक लोगों के आ जाने के चलते उत्तेजित दर्शकों पर पुलिस ने कई बार लाठियां भी भांजी। बार-बार आगे आने के लिए दर्शकों में होड़ सी लगी रही। कई पास धारी लोगों को भी अंदर जाने के लिए कड़ी मशक्कत उठानी पड़ी। कुछ लोगों को तो एक पास पर एक ही व्यक्ति की बात कह पुलिस कर्मियों ने गेट पर ही रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed