फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria

विधानसभा में उठाएंगे रबे आलम की हत्या का मामला: अजय

Tue, 28 Jan 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Deoria
तरकुलवा के रामपुर धवताल में मृतक के परिजनो को अजय कुमार लल्लू ने ढांढस बधाया। - फोटो : DEORIA
विधानसभा में उठाएंगे रबे आलम की हत्या का मामला: अजय
विज्ञापन

परिवारवालों से मिलकर न्याय दिलाने का दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजरिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू मंगलवार को तरकुलवा थानाक्षेत्र के रामपुर धौताल गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक रबे आलम के परिवारवालों से मिलकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया और कहा कि मामले को विधानसभा में उठाएंगे। परिवारवालों को ढांढस बंधाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार में लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं, महंगाई चरम पर है। कोई भी सुरक्षित नहीं रह गया है। सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। इसी का परिणाम रबे आलम की हत्या है। आज तक इस हत्या के नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आखिर पुलिस इस तरह की लापरवाही क्यों कर रही है। रबे आलम के परिवारवालों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे और मामले को विधानसभा में उठाएंगे। इस दौरान युवा नेता निसार अहमद खान, नसीर अहमद, इसरार खान, सुनील यादव, संदीप यादव, सूरज, सुनील गौंड, सुरेश प्रसाद आदि मौजूद रहे। वहीं, रबे आलम हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार और गांववालों में नाराजगी है। मृतक की पत्नी गुलशन खातून ने आमरण अनशन की चेतावनी दी है। उसने कहा कि तीन दिन के अंदर गिरफ्तारी नहीं होने पर नाबालिग बच्चों और गांववालों के सहयोग से आमरण अनशन पर बैठेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। गौैरतलब है कि 10 जनवरी की रात बघौचघाट थाने के देवरिया धूस मे रबे आलम सहित अन्य तीन लोगों पर जानलेवा हमला हुआ था। इसमें रबे आलम ने 21 जनवरी को दम तोड़ दिया। इस मामले में में बघौचघाट पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है, लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एसओ राममोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed