फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria

मदनपुर कांड: उपद्रवियों से नुकसान के भरपाई की तैयारी

Tue, 28 Jan 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Deoria
उपद्रवियों से नुकसान के भरपाई की तैयारी
विज्ञापन

मदनपुर कांड में वसूली की बनाई गई है योजना
सुनील कुमार सिंह
देवरिया। मदनपुर कांड में हुए नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से कराने की योजना बनाई गई है। एसपी ने शासन से इसके लिए कार्रवाई करने की अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने पर नुकसान की वसूली आरोपियों से की जाएगी। हालांकि इसमें कुछ वक्त लग सकता है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदेश के कई जिलों में उपद्रव हुए। सरकारी और निजी संपत्तियों को क्षति पहुंचाई गई। सीएम आदित्यनाथ ने इस पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उपद्रवियों से वसूली कर इसकी भरपाई करने के निर्देश दिए। पुलिस की वीडियो रिकॉर्डिंग में ऐसे लोगों को चिह्नित कर लिए गए। अब इसी तर्ज पर तीन साल पहले मदनपुर थाना फूंकने में नामजद और अज्ञात लोगों से भी नुकसान की भरपाई करने की योजना बनाई गई है। शासन से नुकसान की भरपाई के लिए आरोपियों से वसूली की अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने पर नियमानुसार वसूली की जाएगी। गौरतलब है कि मदनपुर गांव निवासी रहमतुल्लाह की एक जनवरी की शाम अपहरण कर लिया गया। चार जनवरी की सुबह राप्ती नदी में शव मिला। नाराज लोगों ने मदनपुर थाने पर धावा बोल दिया। सात चार पहिया वाहन और आठ दो पहिया वाहन फूंक जला दिए गए। इसमें सीओ रुद्रपुर और एसओ मदनपुर का वाहन भी शामिल था। आम लोगों के जमा 32 असलहे और पुलिस के 13 असलहे लूट लिए गए थे। इस मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी शोभा सिंह सोलंकी ने 43 नामजद एक हजार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। बाद में पुलिस का एक असलहा ही बरामद हुआ, शेष अभी तक बरामद नहीं हो सका है। पुलिस की लापरवाही का आलम यह है कि तीन साल बाद भी इस मामले के 16 नामजद आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके। वहीं, चार आरोपी विदेश जाकर मौज कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में 147 लोगों को चिह्नित कर नामजद कर लिया है। इस बाबत एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों से प्रदेश सरकार वसूली कर रही है। उसी तरह मदनपुर कांड के आरोपियों से भी नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। शासन से अनुमति मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed