{"_id":"5e2f22b48ebc3e4ae83b9cb1","slug":"deoria-deoria-news-gkp3387383118","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
रूद्रपुर महिला के हत्या का एएसपी ने खुलास किया।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर में गोली मारकर महिला की हत्या
महिला के बेटे की हत्या करने आए थे हमलावर
पांच पर हत्या का केस, चार आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार/रुद्रपुर। फत्तेपुर गांव में रविवार की रात करीब नौ बजे बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पांच हमलावरों ने घर पर धावा बोलकर गोली चलाईं। आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं। उनकी महिला के बेटे से रंजिश चल रही थी। आरोपी बेटे की हत्या करने की नीयत से आए थे। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है। गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी फरार है।
फत्तेपुर निवासी मोहन यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रात में अपने भाई बाल गोविंद, मां कैलाशी देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भोजन कर रहा था। तभी गांव के कौशल, गोलू, सुजीत पांडेय, यादवेंद्र और अच्छेलाल दरवाजे पर चढ़ कर ललकारने लगे। शोर सुनकर मां कैलाशी देवी शोर सुनकर दरवाजा खोलीं। दरवाजा खुलते ही सुजीत ने गोली चला दी। कैलाशी को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मोहन और आरोपियों में पहले भी मारपीट हो चुकी है। मोहन और उसके भाई पर कोतवाली में मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस रात में दबिश देकर चार आरोपियों को गांव से गिरफ्तार कर ली। मुख्य आरोपी अभी फरार चल रहा है। इस बाबत कोतवाल अरुण मौर्य ने कहा कि विवाद का कारण पुरानी रंजिश है। चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।