फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria

गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर शहर में निकली तिरंगा यात्रा

Sat, 25 Jan 2020 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Deoria
भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने तिरंगा यात्रा निकाला। - फोटो : DEORIA
शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

देशभक्ति नारों से गूंजा शहर, शहीद की पत्नी ने किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा शहर गूंज गया। यात्रा को सोनाड़ी गांव के अमर शहीद राजकुमार सिंह की पत्नी निर्मला सिंह ने रवाना किया।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि समानता, बंधुत्व, समरसता के लक्ष्य को पाने के लिए गणतंत्र दिवस हमें प्रेरित करता है। इस तिरंगे की आन, बान और शान के लिए हमारे कितने भाइयों ने अपना बलिदान दे दिया। उन सभी अमर बलिदानियों को नमन करते हुए हम सभी शपथ लेते हैं कि इस तिरंगे की शान में कभी कोई कमी नहीं आने देंगे। वीर शहीदों की कुर्बानी कभी भूली नहीं जाएगी। देश उनके ऋण को भूलेगा नहीं और यह तिरंगा लहराता रहेगा। जिलाउपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि शहीदों के सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा। अग्रसेन इंटर कॉलेज के मैदान में वंदेमातरम के बाद तिरंगा यात्रा निकला। 100 मीटर का तिरंगा लोगों का आकर्षण का केंद्र रहा। तिरंगा के साथ जिला अस्पताल, बस स्टैंड, कचहरी चौराहा, सुभाष चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौराहा, जलकल रोड होते हुए अग्रसेन इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हो गया। इस दौरान उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय, संजय पांडेय, अंबिकेश पांडेय, अजय सिंह, सुरेंद्र चौरसिया, विजय पटेल, गोविंद मणि, पवन मिश्रा, बृजेश धर दूबे, दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed