{"_id":"5e209c398ebc3e4b317405d7","slug":"deoria-deoria-news-gkp3374791138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बृद्ध और संदिग्ध हाल में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बृद्ध और संदिग्ध हाल में महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में वृद्ध और संदिग्ध हाल में महिला की मौत
अलग-अलग थाना क्षेत्र की है घटना, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सड़क हादसे में घायल एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया तो एक महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मामला अलग-अलग थानाक्षेत्र का है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। लार थानाक्षेत्र के रूच्चापार गांव निवासी गंगा दयाल भगत बृहस्पतिवार को किसी काम से लार जा रहे थे। गांव के पास ही किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया और परिवारवालों को सूचना दी। परिवारवाले उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। दूसरी घटना रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बेलवनिया उपाध्याय गांव की है। गांव निवासी कमलावती देवी पत्नी इंद्रदेव की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। गांववालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि परिवारवाले प्राकृतिक मौत बता रहे हैं। इस बाबत रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि महिला की संदिग्ध हाल में मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।