फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria

उद्घाटन मैच में यूपी टीम ने दमन एवं दीव टीम को दी करारी शिकस्त

Fri, 03 Jan 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Deoria
महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में 65वी राष्ट्रीय विद्यालयी खो खो चैम्पियनशिप का मुख्य अतिथि राज्य म? - फोटो : DEORIA
यूपी बालिका टीम ने दमन दीव को दी करारी शिकस्त
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुआ राष्ट्रीय विद्यालयी खो-खो चैंपियनशिप
छत्तीसगढ़, गुजरात, विद्या भारती और पंजाब की टीम ने भी जीते अपने मैच
मत्स्य राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ, मंच पर माला पहनाने वालों में रही होड़
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अव्यवस्थाओं के बीच महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 65वीं राष्ट्रीय विद्यालयी 17 वर्षीय बालक/बालिका खो-खो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में मेजबान उत्तर प्रदेश की बालिका टीम ने एकतरफा मुकाबले में 30 अंकों और 1 पाली से दमन एवं दीव को शिकस्त दी। इसी वर्ग में छत्तीसगढ़ ने उड़ीसा पर एक अंक से, गुजरात ने हिमाचल ने नौ अंकों से, विद्या भारती ने नवोदय विद्यालय समिति को दो अंकों से, पंजाब ने मणिपुर पांच अंकों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मत्स्य राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, आयोजन समिति के अध्यक्ष डीआईओएस शिवचंद राम ने ध्वजारोहण, कबूतर और गुब्बारे छोड़कर किया। इस दौरान आयोजन समिति के सचिव शिवानंद नायक, एडीआईओएस रामहजूर, केके पांडेय, जितेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह, रमेश सिंह, पीके शर्मा, एसएन चौधरी, सुमित भाटिया, जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, शर्मिला यादव, गोपाल दत्त शुक्ला, डॉ. अजय मणि, राघवेंद्र वीर शाही आदि मौजूद रहे। संचालन अभय द्विवेदी, रविकांत मणि और मंजू पांडेय ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इन्होंने किया प्रतिभाग
प्रतियोगिता के पूर्व हुई सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलिंद बिहार इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उत्तर प्रदेश की संस्कृति एवं सभ्यता का परिचय दिया। विभिन्न प्रांतों के नृत्यों को मिलाकर महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं की प्रस्तुति खूब सराही गई। मझगांवा इंटर कॉलेज के छात्रों ने फरुआही नृत्य पेश किया।
विज्ञापन

विभिन्न प्रदेशों से आई टीमों ने किया मार्च पास्ट
उद्घाटन के पूर्व विभिन्न राज्यों से आई बालक-बालिका की कुल 60 टीमों ने शहर में मार्च पास्ट किया। राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह में एकत्र हुई टीमों ने अपने प्रशिक्षण व टीम मैनेजर के साथ अनुशासित ढंग से एनसीसी व स्काउट कैडेट के साथ कोतवाली रोड, डीएम आवास चौराहा, सिविल लाइन रोड, कचहरी चौराहा के रास्ते होते हुए प्रतियोगिता स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदारी संभाल रहे लोग रहे लापता
आयोजन के लिए 20 समितियां बनाई गई हैं। सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि इसके पदाधिकारियों के रुचि नहीं दिखाने के कारण पहले ही दिन अव्यवस्था का बोलबाला रहा। खिलाड़ियों और आफिशियल को समय से नाश्ता, खाना, बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिली।

माला पहनाने की रही होड़
मुख्य अतिथि को मंच पर आयोजन समिति के जिम्मेदार पदाधिकारियों में ही माला पहनने और पहनाने की खूब होड़ रही। शिक्षक संघों के पदाधिकारी आगे की कुर्सी पर ही जमे रहे। बाकी अतिथि कहां बैठेंगे, इसकी चिंता किसी को न थी। लंबे भाषण के कारण बाहर से आई टीमों के खिलाड़ी और कोच ऊबते दिखे। लोगों को भाषण सुनने में कम, खेल शुरू होने का इंतजार ज्यादा था। क्योंकि आसमान में छाए बादलों को देख खेलप्रेमी आशंका जता रहे थे कि अगर जल्द खेल शुरू नहीं हुआ तो सारी तैयारियों पर पानी फिर जाएगा। दर्शकों का रूख भांपते ही आयोजकों ने जल्दी से सांस्कृतिक कार्यक्रम कराकर खेल शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed